Chilean former president sebastian pinera dies: चिली के पूर्व राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। चिल्ली सरकार ने एक बयान जारी कर कहा कि पूर्व राष्ट्रपति 2010 से 2014 के बीच राष्ट्रपति पद पर रहे थे। उनकी मौत के बाद पूरा देश शौक में डूब गया है। वह 74 वर्ष के थे, और देश के बड़े कारोबारियों में उनकी गिनती होती थी।
हेलीकॉप्टर में मौजूद तीन अन्य लोगों को सुरक्षित बचाया गया
अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार यह हेलीकॉप्टर हादसा मंगलवार को चिल्ली के लागो रैंको शहर में हुआ है। यह देश के दक्षिणी इलाके में पड़ता है। चिल्ली सरकार ने फिलहाल हादसे के कारणों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। सरकार ने बयान जारी कर कहा कि इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच चल रही है। हेलीकॉप्टर में सवार तीन अन्य लोग सुरक्षित हैं। पूर्व राष्ट्रपति का शव बरामद कर लिया गया है।
आर्थिक विकास और बेरोजगारी के लिए किया काम
जानकारी के अनुसार सेबेस्टियन पिनेरा साल 2010 से 2014 तक और साल 2018 से 2022 तक दो बार देश के राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। हादसे के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि उनके दोनों कार्यकाल में देश ने आर्थिक रूप से काफी विकास किया था। एक यूजर ने कहा कि उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के लिए काफी काम किया था। बताया जाता है कि उनके कार्यकाल में देश में बेरोजगारी में भारी गिरावट देखी गई थी।
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई
जानकारी के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा का जन्म 1 दिसंबर 1949 को चिल्ली के सेंटियागो शहर में हुआ था। उनके पिता भी राजनेता थे और उनके पांच भाई-बहन थे। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, कोलेजियो डेल वर्बो डिविनो, पोंटिफ.यूनिवर्सिडैड कैटोलिका डी चिली से पढ़ाई की। पढ़ाई के बाद उन्होंने व्यवसाय करना शुरू किया। परिवार में उनके चार बच्चे हैं।
उन्होंने एयरलाइन, क्रेडिट कार्ड, मीडिया, फुटबॉल टीम समेत कई बिजनेस में हाथ आजमाया।
संबंधित खबरें
LIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
1 hr ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
1 hr agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
1 hr agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
9 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
17 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
18 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
19 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
21 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
23 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines