ChatGPT: चीन में एक शख्स को ChatGPT के दुरुपयोग के लिए गिरफ्तार किया है। इस तरह के मामलों में यह पहली गिरफ्तारी है। आरोप है कि आरोपी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर ट्रेन दुर्घटना की फर्जी खबर प्रसारित की थी। पश्चिमोत्तर गांसु प्रांत की पुलिस ने आरोपी का नाम हांग बताया है।
पुलिस का कहना है कि काउंटी पुलिस ब्यूरो के साइबर सेक्शन ने सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट का संज्ञान लिया था। पोस्ट में दावा किया गया कि 25 अप्रैल को ट्रेन दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई थी। इसे 20 से अधकि अकाउंट्स द्वारा एक साथ पोस्ट किया गया था। तब तक पोस्ट को 15 हजार से अधिक क्लिक मिल चुके थे।
10 साल तक हो सकती है सजा
पुलिस का कहना है कि हांग को इस अपराध के लिए पांच साल की सजा हो सकती है। लेकिन गंभीर मामलों में 10 साल की सजा भी हो सकती है। जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
चीन में इंटरनेट नियामक ने जताई थी चिंता
चीन के शीर्ष इंटरनेट नियामक ने ChatGPT को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। नियामक का कहना है कि इसका इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी और मानहानि जैसी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा सकता है। चीन की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने भी तकनीक पर बार-बार संदेह और चेतावनी भी दी है। बीजिंग में पुलिस ने फरवरी में जनता को चेटजीपीटी द्वारा पैदा की जाने वाली अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी दी थी।
यह भी पढ़ें: पेरू के गोल्ड माइंस में लगी भीषण आग, 27 वर्कर्स की मौत
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
8 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
10 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
11 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
11 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
14 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
15 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
15 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
18 hrs agoकल विरोध प्रदर्शन में विपक्ष का साथ देगी AAP- सौरभ भारद्वाज
18 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines