मिडिल ईस्ट में सीजफायर के ऐलान से कई देशों को राहत मिली है। इसी बीच इजरायल ने चौंकाने वाला बयान दिया है। इजरायल ने साफ किया है कि लेबनान में सीजफायर लागू नहीं होगा। यानी इजरायल सीजफायर के 2 हफ्तों तक भी लेबनान पर हमला करता रहेगा। इजरायल के प्रधानमंत्री ऑफिस ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। सीजफायर के बाद इजरायल ने लेबनान पर हमला भी किया। इजरायल ने टायर में एम्बुलेंस को निशाना बनाया।
इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने साफ किया है कि इजरायल लेबनान को दो सप्ताह के इस युद्धविराम में शामिल नहीं करेगा। यह बयान तब आया है जब इजरायल Hezbollah के खिलाफ ‘बफर जोन’ बनाने के अभियान को विस्तार दे रहा है। जैसे ही युद्धविराम की घोषणा हुई वैसे ही Israel ने Lebanon के Beqaa क्षेत्र पर बम गिरा दिया।
यह भी पढ़ें: सीजफायर के बाद भी दहशत में लोग, इजरायल और ईरान युद्धक्षेत्र में एक्टिव, कतर-कुवैत से लेकर
इजरायल के प्रधानमंत्री ऑफिस ने पोस्ट में कहा कि अमेरिका ने इज़राइल को आश्वस्त किया है कि वह आगामी वार्ताओं में अमेरिका, इजरायल और इजरायल के क्षेत्रीय सहयोगियों द्वारा साझा किए गए इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। 2 सप्ताह का यह युद्धविराम लेबनान पर लागू नहीं होता है।
इजरायल के Ynet News के अनुसार वरिष्ठ इजराइली सुरक्षा अधिकारियों ने संकेत दिया था कि लेबनान शांति वार्ता का हिस्सा है, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से आए विरोधाभासी संकेतों ने भ्रम पैदा कर दिया है। मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान और ईरान दोनों ने पहले ही यह बयान दिया है कि संघर्ष विराम की किसी भी योजना में लेबनान को शामिल किया जाना एक अनिवार्य शर्त है।
ईरान ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह किसी भी अस्थायी शांति को तब तक स्वीकार नहीं करेगा जब तक उसमें लेबनान मोर्चा शामिल न हो। यह स्थिति दर्शाती है कि युद्धविराम की शर्तें लागू होने से पहले ही लड़खड़ा रही हैं क्योंकि इज़राइल है ये Hezbollah को निशस्त्र करने पर अड़ा है
कहा कि इजराइल, अमेरिका द्वारा यह सुनिश्चित करने के प्रयासों का भी समर्थन करता है कि ईरान अब अमेरिका, इजराइल, ईरान के अरब पड़ोसियों और दुनिया के लिए परमाणु, मिसाइल और आतंकवादी खतरा न बने। इजराइल राष्ट्रपति ट्रंप के ईरान पर हमले निलंबित करने के फैसले का समर्थन करता है, बशर्ते ईरान तुरंत जलडमरूमध्य खोल दे और अमेरिका, इज़राइल और क्षेत्र के देशों पर सभी हमले बंद कर दे।
यह भी पढ़ें: सीजफायर के बीच ईरान में मना जश्न, झंडे के साथ तेहरान समेत कई शहरों में सड़कों पर उतरे लोग
संबंधित खबरें
रूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
5 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
6 hrs agoLIVE: राहुल गांधी पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज, कहा- कार्रवाई होगी
6 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
7 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
21 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
23 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
23 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
23 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
1 day agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines