CBSE Exam Cancelled: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच CBSE ने बड़ा फैसला लेकर उसे लागू कर दिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मिडिल ईस्ट में 12वीं के एग्जाम रद्द कर दिए हैं। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि पश्चिम एशिया में जंग के कारण हालात खराब हैं और इस तरह के हालातों में एग्जाम लेना और देना संभव नहीं है। इसलिए 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया गया है।
बोर्ड ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में एग्जाम रद्द किए हैं। इन सभी देशों के स्कूलों और शिक्षा अधिकारियों से मिले सुझावों के बाद हालातों की समीक्षा करके ही फैसला किया गया है। अब तक 5 बार 1, 3, 5, 7 और 9 मार्च को होने वाले एग्जाम स्थगित किए जा चुका है। लेकिन हालात आगे भी कुछ दिन खराब रहने की संभावना के चलते सभी परीक्षाओं को रद्द किया जाता है।
---विज्ञापन---
28 फरवरी से मिडिल ईस्ट में जंग जारी
बता दें कि मिडिल ईस्ट में 28 फरवरी 2026 से जंग चल रही है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया था। जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने पहले इजरायल पर हमले किए। साथ-साथ गल्फ देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमले किए। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत, बहरीन समेत कई देशों में मिसाइल और ड्रोन अटैक करके तबाही मचाई। ईरान के हमलों से इन देशों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
---विज्ञापन---
भारत के करीब एक करोड़ लोग बसे
बता दें कि अरब देशों में भारत के करीब एक करोड़ लोग बसे हैं। वहीं भारत समेत दुनियाभर के कई देशों के लोग इन देशों में रहते हैं। ईरान के हमलों के कारण कई देशों ने अपने लोगों को अरब देशों से निकाल लिया है। भारत ने भी ईरान और दुबई में रहने वाले लोगों को निकाल लिया है। ईरान ने अमेरिका के सैन्य ठिकानों के साथ-साथ दूतावासों को भी निशान बनाया है।