Car Drive On Moon: भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर लैंड कर गया। चंद्रयान-3 ने यह लैंडिंग मून के साउथ पोल पर की। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया। चांद पर सफल लैंडिंग से जुड़ा एक किस्सा साल 1971 का है। साल 1971 में एक इंसान ने चांद की जमीन पर कार दौड़ाई थी। आइये जानते है क्या है वो किस्सा…
20 जुलाई 1969 को अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिक नील आर्मस्ट्रांग ने चांद पर पहला कदम रखा। नासा के इस मिशन का अपोलो-11 था। इस मिशन के 2 साल बाद नासा ने 1971 में अपोलो मिशन 15 को भी सफलतापूर्वक पूरा कर दिया। 1971 के मिशन अपोलो 15 में शामिल 2 अंतरिक्ष यात्री डेविड स्काॅट और जेम्स इरविन ने चांद पर पहला लूनर रोविंग व्हीकल तैनात किया था।
यह भी पढ़ें: Chandrayaan-3: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में लैंडर से बाहर आया प्रज्ञान रोवर, इसरो को भेजी पहली तस्वीर
चंद्रमा से 76 किलो वजनी चट्टानें लेकर आए थे यात्री
चंद्र माॅडयूल फाल्कन से अंतरिक्ष यात्रियों ने चांद की सतह पर 28 किमी. की दूरी तय की। अपोलो मिशन 15 चंद्रमा से लगभग 76 किलो वजनी चट्टानें लेकर धरती पर पहुंचा था। नासा के इस मिशन का मुख्य उद्देश्य हेडली एपेनाइन क्षेत्र का पता लगाना था। चंद्रमा की सतह के वैज्ञानिक प्रयोगों को स्थापित कर उसको सक्रिय करना भी शामिल था। मिशन के दौरान स्काॅट और इरविन ने चंद्रमा पर पहली कार चलाई और 28 किमी. की दूरी तय करने वाले पहले यात्री भी बने। इस दौरान दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने 18 घंटे 37 मिनट के रिकाॅर्ड टाइम में खोज कार्य पूरा किया।
अमेरिका में बनी थी कार
न्यूर्याक टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो 19 जुलाई 1971 का वह दिन ऐतिहासिक था। जब डेविड स्काॅट और उनके साथी यात्री जेम्स इरविन ने चंद्रमा पर यात्रा की। चंद्रमा पर चलाई गई कार मूलतया अमेरिका में बनी थी। बता दें कि जिस कार का उपयोग चांद की सतह पर किया गया था सामान्यतः उस प्रकार की कार धरती पर प्रयोग में नहीं लाई जाती।
संबंधित खबरें
दादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 hr agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 hr agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
3 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
9 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
17 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
18 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
22 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
23 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
1 day ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines