ISS से कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने पहला मैसेज भेजा, मैं अंतरिक्ष यात्री 634 हूं

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से धरती के लिए पहला मैसेज भेजा है। शुभांशु शुक्ला ने कहा, अंतरिक्ष में अगले 14 दिन बेहद अद्भुत होने वाले हैं। जब मैंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में प्रवेश किया और अपने दल से मिला। मेरा ऐसा स्वागत किया गया, जैसे घर के दरवाजे खोल दिए गए हों।”

international space station, Shubhanshu Shukla, शुभांशु शुक्ला, अंतरराष्ट्रीय स्पेश स्टेशन

शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से भेजा पहला मैसेज

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से धरती के लिए पहला मैसेज भेजा है। उन्होंने अपने स्पेसएक्स के ड्रेगन यान से भेजे संदेश में कहा ”आप सभी को अंतरिक्ष से नमस्कार। मैं यहां बिल्कुल एक बच्चे की तरह चीजें सीख रहा हूं। मैं अंतरिक्ष यात्री 634 हूं। यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”

अगले 14 दिन होंगे बेहद अद्भुत

शुभांशु शुक्ला ने कहा, अंतरिक्ष में अगले 14 दिन बेहद अद्भुत होने वाले हैं। जब मैंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में प्रवेश किया और अपने दल से मिला। मेरा ऐसा स्वागत किया गया, जैसे घर के दरवाजे खोल दिए गए हों।” उन्होंने आगे कहा, ”मैं उन लोगों में शामिल हूं जिन्हें अंतरिक्ष से पृथ्वी से को देखने का मौका मिला है।

अंतरिक्ष आना बहुत शानदार

शुभांशु ने कहा, ” सच में अंतरिक्ष आना बहुत शानदार है। अब मैं खुद को बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं। मेरी नजर में अंतरिक्ष को लेकर सोच थी वो यहां आने के बाद बहुत अलग है। वह सांइस और रिसर्च को लेकर मिलकर काम करेंगे।”

राकेश शर्मा थे पहले भारतीय

वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से पहले राकेश शर्मा अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय थे। राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष में 8 दिन बिताए थे। शुभांशु अंतरिक्ष जाने वाले दूसरे भारतीय बनें हैं। शुभांशु अंतरिक्ष में करीब 14 दिन बिताएंगे।

सीएम योगी ने परिवार से की मुलाकात

भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के परिवार से सीएम योगी ने अपने सरकारी आवास पर मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि यह शिष्टाचार भेंट थी। गुरुवार लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर सीएम योगी ने शुभांशु की माता आशा शुक्ला, पिता शंभू दयाल शुक्ला, बहन शुचि मिश्रा और भतीजे वैश्विक मिश्रा से मुलाकात की है। इस दौरान सीएम योगी ने परिवार से कैप्टन शुभांशु शुक्ला के बारे में बातचीत की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ