World Latest News: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने इस्तीफा दे दिया है। देश को संबोधित करते हुए कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने अपना पद छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री के पद से रिजाइन कर रहे हैं। बता दें कि सोमवार सुबह से ही कयास लगाए जा रहे थे कि ट्रूडो अपना पद छोड़ देंगे। इससे पहले ही उनकी लिबरल सरकार कमजोर स्थिति में थी। कनाडा में 2021 में आम चुनाव हुए थे। जिसके बाद जगमीत सिंह के नेतृत्व वाली वामपंथी न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) के समर्थन से ट्रूडो ने सरकार बनाई थी। इस सरकार का कार्यकाल सितंबर 2025 में पूरा होना था। लेकिन इससे पहले ही ट्रूडो ने रिजाइन कर दिया। इसके अलावा लिबरल पार्टी के प्रमुख का पद भी छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें:यूक्रेन से जंग की रूस ने चुकाई बड़ी कीमत, रोजाना गंवाए 1180 जवान; एक साल में मारे गए इतने सैनिक
लिबरल को सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। जिसके बाद बजट वोटों और विश्वास प्रस्ताव में एनडीपी ने इसका सहयोग करने का फैसला लिया था। लिबरल ने एनडीपी को भरोसा दिया था कि वह उसके नीतिगत मुद्दों के हित में फैसले लेगी। एनडीपी फार्मा-केयर कानून, मुफ्त दंत चिकित्सा देखभाल, श्रमिकों की सुरक्षा के प्रयास और बाल देखभाल जैसे मुद्दों पर चुनाव मैदान में उतरी थी। पिछले साल सितंबर में एनडीपी ने लिबरल सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। पार्टी नेता जगमीत सिंह ने पीएम जस्टिन ट्रूडो की आलोचना की थी।
जगमीत ने आरोप लगाए थे कि लिबरल सरकार विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी चुनौती देने में फेल साबित रही है। उन्होंने खुद को संभावित पीएम पद का दावेदार बताया था। जगमीत ने आरोप लगाया था कि स्वास्थ्य और सार्वजनिक सेवाओं में लगातार कटौती करने के फैसले ले रही है। भारत के खिलाफ बयानबाजी भी ट्रूडो को महंगी साबित हुई। उनकी पार्टी के ही नेता बयानबाजी के विरोध में उतर गए थे।
समय से पहले हो सकते हैं चुनाव
अब ट्रूडो के रिजाइन करने के बाद पार्टी की ओर से अंतरिम नेता का चयन किया जाएगा। जो बचे कार्यकाल को पूरा करेगा। ग्लोब की रिपोर्ट के अनुसार पार्टी के कुछ नेता फ्रीलैंड के नाम पर विचार कर सकते हैं। लेकिन माना जा रहा है कि एनडीपी के समर्थन के बिना लिबरल पार्टी विश्वास प्रस्ताव पारित नहीं करवा सकती। क्योंकि हाउस ऑफ कॉमन में विश्वास प्रस्ताव पारित होने के लिए 338 मेंबर्स का समर्थन चाहिए। यह नंबर लिबरल के पास नहीं है। इसलिए देश में समय से पहले चुनाव हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 46 यात्रियों की मौत
2 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
2 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
4 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
6 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
7 hrs agoLIVE: इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर SP के मान सिंह यादव की जीत
10 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
10 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
19 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines