Canada’s Foreign Minister On 41 Diplomats Leaving India, नई दिल्ली: भारत और कनाडा के बीच चल रहा विवाद आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही भारत सरकार ने कनाडा को 20 अक्टूबर तक का समय देते हुए अपने 21 राजनयिकों और उनके आश्रितों के वापस बुलाने के लिए कहा था। इसको लेकर शुक्रवार को कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जॉली ने अहम घोषणा की। मंत्री मेलानी जॉली ने बताया कि कनाडा ने भारत से अपने 41 राजनयिकों और उनके 42 आश्रितों को वापस बुला लिया है।
वाणिज्य दूतावासों के काम पर रोक
मंत्री मेलानी जॉली ने घोषणा करते हुए कहा कि दुर्भाग्य के साथ हमें ये कहना पड़ रहा है कि भारत के बेंगलुरु, चंडीगढ़ और मुंबई में हमे अपने वाणिज्य दूतावासों में सभी व्यक्तिगत सेवाओं पर रोक लगानी होगी। जिस भी कनाडाई नागरिक को कांसुलर सेवाओं की आवश्यकता होगी, वो अभी भी दिल्ली में हमारे उच्चायोग पर जा सकते हैं। वैसे लोग अभी भी फोन और ईमेल के जरिए व्यक्तिगत रूप से सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Tata Steel ने पंजाब में लगाया देश का दूसरा सबसे बड़ा प्लांट, लुधियाना में CM भगवंत मान ने नींव पत्थर रखा
कनाडा की विदेश मंत्री का बयान
कनाडा की विदेश मंत्री ने कहा कि ‘भारत सरकार ने औपचारिक रूप से घोषणा करते हुए 20 अक्टूबर तक का समय दिया और कहा कि भारत में कनाडा के 21 राजनयिकों और उनके आश्रितों को छोड़कर सभी की प्रतिरक्षा रद्द कर दी जाएगी। इसका सीधा मतलब ये है कि भारत में कनाडा के 41 राजनयिकों और उनके 42 आश्रितों पर खतरा मंडरा रहा था। इस तरह से एक तरीख पर राजनयिकों को मिलने वाली छूट छीन ली गई, इससे उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी।’
41 राजनयिकों के भारत छोड़ने पर बोली मेलानी जॉली
विदेश मंत्री ने आगे कहा, कनाडा सरकार ने अपने 41 राजनयिकों के भारत से सुरक्षित प्रस्थान की व्यवस्था की है। मेलानी जॉली ने कहा कि राजनयिकों को सुरक्षा देनी चाहिए, फिर चाहे वो किसी भी देश के हो और कहीं भी भेजे गए हो। राजनयिकों को छूट मिलने वाली छूट उस देश में प्रतिशोध या गिरफ्तारी के डर के बिना उन्हें अपना काम करने की अनुमति देती है।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
10 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
15 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
17 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
18 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
20 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines