कनाड़ा ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बड़ी कार्रवाई की है। कनाड़ा ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को आतंकवादी समूह घोषित किया है। माना जा रहा है कि कनाड़ान ने भारत से संबंध सुधारने के लिए यह कदम उठाया है। बिश्नोई के समूह को आतंकी संगठन घोषित करने के बाद कनाडा सरकार कनाडा में बिश्नोई गिरोह की कोई भी संपत्ति, चाहे वह नकदी हो या वाहन और संपत्ति, जब्त की जा सकती है। इससे कनाडा के कानून प्रवर्तन को आतंकवादी गतिविधियों के वित्तपोषण से जुड़े अपराधों सहित विभिन्न अपराधों के लिए गिरोह के सदस्यों पर मुकदमा चलाने के लिए और अधिक शक्ति मिलेगी। अब आव्रजन अधिकारी बिश्नोई गिरोह के सदस्यों को कनाडा में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा सकते हैं।
क्यों घोषित किया आतंकी संगठन?
कनाडा सरकार ने जन सुरक्षा मंत्री गैरी आनंदसांगरी ने बताया कि भारत और विदेशों में हत्या, जबरन वसूली, हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े माफिया सरगना लॉरेंस बिश्नोई और उसके गिरोह को कनाडा ने अपनी आपराधिक संहिता के तहत ‘आतंकवादी संगठन’ घोषित कर दिया है।
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में रोहित गोदारा गैंग के 2 शूटरों का एनकाउंटर, इंस्पेक्टर छिल्लर पर फायरिंग चलाने के मामले से जुड़े
कहां से शुरू हुई पहल?
कनाडा सरकार में लोक सुरक्षा मंत्री कैपुटो ने आनंदसांगरी को पत्र लिखकर बिश्नोई के विशाल आपराधिक साम्राज्य का पर्दाफ़ाश किया गया। इसमें कहा गया कि यह गिरोह कनाडाई नागरिकों की हत्याओं और जबरन वसूली का दोषी है, और राजनीतिक, धार्मिक और वैचारिक कारणों से ऐसी अवैध गतिविधियों में लिप्त है। उन्होंने कहा कि बिश्नोई गिरोह की गतिविधियां इसे आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध करने का आधार तैयार करती हैं।
उन्होंने कनाडा और विदेशों में व्यापक हिंसा का श्रेय लिया है। कैपुटो ने चार अन्य कनाडाई राजनेताओं की अपीलों का भी जिक्र किया, जिनमें ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन भी शामिल हैं, जहां कनाडा की लगभग 20 प्रतिशत सिख आबादी रहती है। इसके अलावा ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी और अल्बर्टा के उनके समकक्ष, डेनिएल स्मिथ, और सरे की मेयर ब्रेंडा लॉक ने भी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को खत्म करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 बदमाशों का एनकाउंटर, US के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर से है कनेक्शन
संबंधित खबरें
हवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 hr agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
1 hr ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
3 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
4 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
4 hrs agoLIVE: लुधियाना में युवक की हत्या, घर में घुसकर काटा हाथ, दुकानदार को दिया
8 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
8 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
8 hrs ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
8 hrs ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines