Canada News: कनाडा के अल्बर्टा की रहने वाली चैनटेल वेस्टगार्ड ने मां की मौत के बाद अपना दर्द बयां किया है। बेटी ने अपनी 74 साल की मां जर्मिला वेस्टगार्ड के बारे में बताया है। बेटी ने कहा कि उसकी मां को अमेरिकी सेना में सार्जेंट बताने वाले व्यक्ति ने ये कहकर चूना लगाया कि वह अगर उसके भागने में मदद करेगी, तो दोनों साथ रहने लगेंगे। उस आदमी ने मेरी मां से सब कुछ छीन लिया। आरोपी ने मेरी मां से प्यार का झूठा नाटक कर ‘रोमांस स्कैम’ का शिकार बना लिया। मेरी मां ऐसी महिला थी कि अगर आप उनसे प्यार करते हो तो वो भी अपना दिल पूरी तरह खोल देती थी।
मां उसकी बातों में आ गई और अमेरिका 36 हजार डॉलर से भरा लिफाफा भेजने की कोशिश की। लेकिन ये भुगतान रोक दिया गया और महिला पर जुर्माना ठोंका गया। इस बारे में बैंक को भी सूचना दी गई। जिसके बाद मां से कई लोगों ने कॉन्टैक्ट तोड़ लिया। जिसके बाद भी मां नहीं मानी और आरोपी को पैसे भेजती रही। हालात ये हो गए कि उसके पास खाने और दवा के लिए भी पैसे नहीं रहे। बाद में घर भी बिक गया। पिछले साल एक हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई। घोटालेबाज के कारण उसकी मां तनाव, भय और दूसरी परेशानियों से घिर गई थी। जिसके कारण वे घर से बाहर नहीं निकल सकीं। घोटालेबाज उनको तीन लाख डॉलर से अधिक राशि का चूना लगा गया। जिसके कारण घर भी बेचना पड़ा।
मां की मौत के बाद खुद दिया पैसे भेजने का प्रस्ताव
मां की मौत के बाद बेटी ने घोटालेबाज को पकड़वाने के लिए नाटक रचा। उसने मां बनकर उन लोगों से संपर्क किया और अधिक पैसा भेजने की बात कही। जिसके बाद उसको एक एड्रेस मिला, वहां पुलिस ने रेड की। लेकिन वहां पुलिस को एक महिला मिली, जिसे अरेस्ट नहीं किया गया। पुलिस को महिला ने बताया कि उसके साथ भी ऐसे ही ठगी हुई है। महिला के खिलाफ पुलिस जांच कर रही है। वेस्टगार्ड बताती हैं कि रोमांस के नाम पर ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। लगातार पीड़ित को पहले विश्वास में लिया जाता है। फिर उसे चूना लगाया जाता है। इसके लिए बदमाश कई डेटिंग्स ऐप्स का भी यूज कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि किसी की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले सच्चाई जान लें। पैसे मांगने वालों की शिकायत करें।
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
6 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
7 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
9 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
11 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
11 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
12 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
14 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
15 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
16 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines