हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कनाडा पुलिस ने गैंगस्टर की हत्या का CCTV फुटेज जारी किया, 11 साल के बच्चे की भी हुई थी मौत

Canada Police release CCTV Footage Gangster Harpreet Singh Uppal Murder: यह हत्या हरदीप निज्जर के मर्डर के बाद भारत-कनाडा के बीच राजनयिक विवाद के बीच हुई।

विज्ञापन
Canada Police release CCTV Footage Gangster Harpreet Singh Uppal Murder

Canada Police release CCTV Footage Gangster Harpreet Singh Uppal Murder: कनाडा पुलिस ने एडमॉन्टन में भारतीय मूल के गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उप्पल और 11 साल बेटे की गोली मारकर हत्या से जुड़े संदिग्धों की वीडियो और तस्वीरें जारी की हैं। कनाडा स्थित सीटीवी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा पुलिस ने इन हत्याओं को ‘विकृत’ करार दिया है।

पुलिस ने उप्पल की पहचान नशीली दवाओं के व्यापार में शामिल हाई लेवल गैंग मेंबर के रूप में की है। वैंकूवर सन के अनुसार, उप्पल ‘ब्रदर्स कीपर’ गिरोह के सहयोगी के रूप में काम करता था।

यह हत्या खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर के मर्डर के बाद भारत और कनाडा के बीच राजनयिक विवाद के बीच हुई। इस साल 19 जून को सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हमलावरों ने निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

एडमॉन्टन पुलिस ने सर्विलांस फुटेज, एक गाड़ी और दो संदिग्धों की तस्वीर जारी कीं। पुलिस के अनुसार, इससे 9 नवंबर को दोपहर 12 बजे हुई गोलीबारी के संबंध में मदद मिल सकती है।

एडमॉन्टन पुलिस सेवा (ईपीएस) होमिसाईड सेक्शन के स्टाफ सार्जेंट रॉब बिलावे ने कहा, “हमें उम्मीद है कि फोटो और वीडियो क्लिप को जारी करने से किसी को वाहन और संदिग्धों को पहचानने में मदद मिलेगी।”

विज्ञापन

बयान में आगे कहा गया, “कभी-कभी महत्वहीन लगने वाला विवरण हमारी जांच में बेहद मददगार हो सकता है। शूटिंग के बारे में किसी को ​कुछ भी जानकारी मिले, तो हमें कॉल करें।” वीडियो में दो लोग उप्पल और उसके 11 वर्षीय बेटे की हत्या में संदिग्ध हैं। दोनों को 50 स्ट्रीट और एलर्सली रोड पर एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में गोली मार दी गई थी।

 

वीडियो में संदिग्धों को काली बीएमडब्ल्यू एसयूवी से निकलते हुए दिखाया गया है। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध उप्पल की सफेद एसयूवी की ओर भागे, हथियार से गोलीबारी की और मौके से भाग गए। उप्पल और उसके बेटे को गोली मार दी गई। कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस की जांच जारी है और सोमवार व मंगलवार को ऑटोप्सी की जाएगी।

विज्ञापन

गोलीबारी के समय उप्पल और उसके बेटे के अलावा एक और 11 साल लड़का कार में था। बयान के मुताबिक, वह गोलीबारी के बाद मौके से भागने में सफल रहा। उसे चोट भी नहीं आई। बयान में एडमॉन्टन पुलिस सेवा ने कहा- “9 नवंबर 2023 को लगभग 12 बजे गश्ती अधिकारियों ने 50 स्ट्रीट और एलर्स्ली रोड के क्षेत्र में गोलीबारी की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी।”

सीटीवी न्यूज एडमॉन्टन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब उप्पल को निशाना बनाया गया है। इससे पहले 2021 में उप्पल एडमोंटन रेस्तरां में एक और गोलीबारी में घायल हो गया था, जिसे पुलिस ने टार्गेट अटैक बताया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ब्रिटिश PM ऋषि सुनक ने मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को किया बर्खास्त, पुलिस पर फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों के प्रति नरमी बरतने का लगाया था आरोप

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola