कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से माफी मांगी है. यह माफी टैरिफ के विरोध में चलाए गए एक विज्ञापन से जुड़ी हुई थी, जिससे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाराज बताए जा रहे थे. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने माफी मांगने की बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने टैरिफ विरोधी विज्ञापन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से माफी मांगी है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ओंटारियो के प्रधानमंत्री डग फोर्ड से कहा है कि वे इसे प्रसारित न करें.
कार्नी ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दक्षिण कोरिया में एशिया-प्रशांत शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद उन्होंने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप से निजी तौर पर माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि मैंने राष्ट्रपति से माफी मांगी है. उन्होंने विज्ञापन के प्रसारण से पहले फोर्ड के साथ इस विज्ञापन की समीक्षा की थी और इसे चलाने का विरोध किया था.
विज्ञापन में क्या था?
16 अक्टूबर को जारी किए गए इस विज्ञापन में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के भाषण का हवाला देते हुए ट्रंप के टैरिफ की आलोचना की गई थी. इसमें 1987 के राष्ट्रीय रेडियो संबोधन का हिस्सा भी शामिल था, जिसमें रीगन ने कहा था कि टैरिफ हर अमेरिकी को नुकसान पहुंचाएगा. इस विज्ञापन की वजह से डोनाल्ड ट्रंप नाराज हो गए थे. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वे कनाडा के साथ सभी व्यापार बातचीत खत्म कर रहे हैं.
इसके जवाब में फोर्ड ने आश्वासन दिया था कि विज्ञापन हटा दिया जाएगा ताकि अमेरिका-कनाडा व्यापार बातचीत फिर से शुरू हो सके. हालांकि इसका कोई असर नहीं हुआ और विज्ञापन भी अमेरिका में प्रसारित होता रहा. इससे नाराज होकर ट्रंप ने कनाडाई वस्तुओं पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा कर दी.
यह भी पढ़ें: ‘खतरे में है ईसाई धर्म का अस्तित्व’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इस देश पर निगरानी रखने के आदेश
दक्षिण कोरिया में डिनर के बाद ट्रंप ने कार्नी के साथ बातचीत को बहुत अच्छा बताया, लेकिन ट्रंप ने यह भी कह दिया था कि अमेरिका और कनाडा व्यापार वार्ता फिर से शुरू नहीं करेंगे. वहीं ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने विज्ञापन को लेकर कहा कि यह मेरे द्वारा चलाया गया अब तक का सबसे अच्छा विज्ञापन है. आप जानते हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप इस समय इतने परेशान क्यों हैं? ऐसा इसलिए है क्योंकि यह प्रभावी था.
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
2 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
6 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
7 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
8 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
9 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
12 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
14 hrs agoअनंतपुर नगर निगम चुनाव, स्वास्थ्य मंत्री सत्य यादव ने गिनाए केंद्र के काम
16 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
16 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines