कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फायरिंग किए जाने की घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कार सवार अज्ञात हमलावरों ने कैफे पर फायरिंग की है। अभी तक फायरिंग करने का मकसद साफ नहीं हो पाया है। इस घटना के बाद कैफे को फिलहाल बंद कर दिया गया है। कनाडा पुलिस ने कार सवार हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में है KAP’S CAFE
बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही कपिल शर्मा ने रेस्टोरेंट इंडस्ट्री रखा है। उन्होंने कनाडा में KAP’S CAFE नाम से कनाडा ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में रेस्टोरेंट खोला है। यह कैफे प्रवासी भारतीयों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा था। फिलहाल कैफे को बंद कर दिया गया है। कैफे के आसपास पुलिस बल को तैनात किया गया है। इस घटना पर कपिल शर्मा की ओर से किसी भी तरह का बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल कनाडा पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही गोलीबारी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कौन है हरजीत सिंह लाडी?
कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी की जिम्मेदारी हरजीत सिंह लाडी ने ली है। बताया जाता है कि हरजीत सिहं बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKE) का मेंबर है। NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की लिस्ट में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल है। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि हरजीत ने गोलीबारी क्यों कराई है? कहा जा रहा है कि हरजीत कपिल शर्मा के हाल ही में दिए गए कुछ कमेंट्स से खफा था। इसी के चलते कपिल के कैफे पर गोलीबारी की घटना की गई है।
संबंधित खबरें
'एंटी-एयरक्राफ्ट ठिकाने पर किया अटैक', ट्रंप ने ईरान पर हमले को किया कंफर्म
4 mins agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
1 hr agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
3 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
4 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
4 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
5 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
7 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
9 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
9 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines