Canada India Row Latest Update: कनाडा एक बार फिर भारत से पंगा लेने लगा है। इस बार कनाडा ने भारत के साथ-साथ चीन और रूस पर भी आरोप लगाए हैं। इससे दोनों देशों के बीच विवाद और गहरा सकता है। दरअसल, कनाडा ने भारत को ‘विदेशी खतरा’ बताते हुए कनाडा के आम चुनाव में देखल देने का आरोप लगाया है।
हालांकि कनाडा के आरोपों पर अभी तक भारत सरकार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन कनाडा ने Foreign Interference and Elections नामक रिपोर्ट पब्लिक की है। भारत को चेतावनी दी है कि कनाडा के लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश न करे। बता दें कि यह पहली बार है, जब कनाडा ने भारत पर कनाडा के चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया।
सीधा नाम नहीं लिया, लेकिन रिपोर्ट में जिक्र किया
कनाडा की खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेशी ताकतें कनाडा के लोकतांत्रिक ताने-बाने को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। कनाडा की सामाजिक एकजुटता को कमजोर करने में जुटी हैं। कनाडा वासियों के अधिकारों का हनन करने में लगी हैं। रिपोर्ट में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का जिक्र भी हुआ है।
कहा गया है कि चीन ने 2019 और 2021 के आम चुनाव को भी प्रभावित करने की कोशिश की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट में सीधे भारत का नाम नहीं लिया गया, लेकिन 3 पेजों में सिर्फ भारत का जिक्र है। खुफिया एजेंसी ने 24 फरवरी 2023 को रिपोर्ट ट्रूडो सरकार को सौंप दी थी, लेकिन उसे अब सार्वजनिक किया गया है।
हरदीप सिंह निज्जर के कारण दोनों देश आमने-सामने
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा कनाडा के चुनाव में दखल देने की जांच करने के आदेश दिए हैं। जस्टिन ट्रूडो ने सितंबर 2023 में भारत से पंगा लिया था और जून 2023 में कनाडा की धरती पर खालिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश रचने का आरोप भारत पर लगाया था।
भारत ने कनाडा के नागरिक हरदीप सिंह निज्जर को आतंकवादी घोषित किया हुआ था और नकाबपोश हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस आरोप ने कनाडा-भारत के संबंधों को ख़राब किया। मोदी सरकार ने आरोपों को निराधा और बेतुके बताया।
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
5 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
6 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
7 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
10 hrs agoLIVE: EC ने फैजाबाद-गोरखपुर MLC सीट के चुनाव पर्यवेक्षक अभय सिंह को हटाया
12 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
12 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
22 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines