US Latest News: कनाडा में पिछले साल मारे गए खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर का मामला काफी चर्चा में रहा था। इसे लेकर भारत और कनाडा के संबंधों में भी खटास आ गई थी। अब निज्जर के एक खास सहयोगी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। निज्जर के करीबी का नाम सतिंदर पाल सिंह राजू है। जो ट्रक से जा रहा था। उसके ट्रक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हालांकि उसकी जान बच गई। राजू हाल ही में कैलगरी में तथाकथित खालिस्तान जनमत संग्रह को लेकर चर्चा में आया था। उसे इसके मुख्य आयोजकों में से एक माना जाता है।
यूएस पुलिस ने नहीं की पुष्टि
बताया जा रहा है कि राजू पर 11 अगस्त को जानलेवा हमला किया गया था। उसका ट्रक यूएस के कैलिफोर्निया में एक हाईवे से गुजर रहा था। तभी उसके ऊपर जोरदार फायरिंग की गई। इससे एक दिन पहले ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां गुरुद्वारे के पूर्व अध्यक्ष के आवास पर फायरिंग की गई थी। राजू अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस (SFJ) से जुड़ा हुआ है। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने राजू को निज्जर का करीबी बताया है। पन्नू ने कहा कि राजू पर घातक हमला हुआ है। जिस ट्रक में वह जा रहा था, उसको शूटरों ने निशाना बनाया।
यह भी पढ़ें:72Kg वजन घटाया…9 सर्जरी; स्लिम दिखने के चक्कर में ये क्या करवा बैठी महिला? जाते-जाते बची जान
बताया जा रहा है कि राजू का ट्रक काउंटी के वुडलैंड में था, तभी 4-5 राउंड फायरिंग की गई। पिछले साल 18 जून को कनाडा के सरे शहर में निज्जर की हत्या की गई थी। जिसके बाद राजू सरे आया था। 2023 में राजू ने एक जनमत संग्रह में भाग लिया था। बाद में 28 जुलाई को अल्बर्टा के कैलगरी में ऐसा ही जनमत संग्रह करवाया गया था। जिसका आयोजन राजू ने किया। पन्नू ने आरोप लगाया कि हमले में भारत का हाथ है। अमेरिकी पुलिस ने फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की घोषणा नहीं की है।
10 अगस्त को भी हुआ हमला
10 अगस्त को सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के पूर्व अध्यक्ष रघबीर निज्जर के घर को निशाना बनाया गया था। पुलिस को गोलीबारी के मामले में कुछ सबूत मिले हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रघबीर निज्जर और हरदीप निज्जर एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों रिश्तेदार हैं। रघबीर फिर से गुरुद्वारे का अध्यक्ष बनने का प्रयास कर रहा था। पिछले साल निज्जर की हत्या के बाद कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत की संलिप्तता के आरोप लगाए थे। जिससे दोनों देशों में तनाव बढ़ गया था। इस साल कनाडाई पुलिस ने निज्जर की हत्या के मामले में 4 भारतीय नागरिकों को अरेस्ट किया है।
ये भी पढ़ेंः Air India की एयर होस्टेस पर लंदन में हमला, होटल के कमरे में घुसा शख्स; सेक्सुअल हैरेसमेंट का भी आरोप
संबंधित खबरें
कब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
6 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
9 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
12 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
12 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
13 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 day agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 day agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines