क्या कनाडा बन जाएगा अमेरिका का 51वां राज्य? ट्रंप और पीएम मार्क कार्नी के बीच मुलाकात में मिले अहम संकेत

कनाडा पीएम से बात करते डोनाल्ड ट्रंप

कनाडा पीएम से बात करते डोनाल्ड ट्रंप

कनाडा और अमेरिका के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले हंसते हुए कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बताया। कनाडा के प्रधानमंत्री ने मार्क कार्नी ने मजाक में लिया और वह भी हंस दिए। इसके बाद दोनों नेताओं में बातचीत हुई। पीएम मार्क कार्नी ने कनाडा और अमेरिका की बात पर कोई रिएक्ट नहीं किया। इस पर फिर ट्रंप ने कहा कि मैं बहुत रचनात्मक रहा हूं। बहुत सोच-समझकर कहा-कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका।

विज्ञापन

मीटिंग में तीसरी बार ट्रंप ने कहा

पीएम कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक में ट्रंप ने कनाडा विलय पर पहले मजाक और दूसरी बार सोचसमझ कर बोलना बताया। इसके बाद कनाडा के पीएम कार्नी मीटिंग में ट्रंप की तारीफ कर रहे थे। कार्नी ने कहा कि ट्रंप एक परिवर्तनकारी राष्ट्रपति हैं। कहा कि ट्रंप के आने से अर्थव्यवस्था में परिवर्तन, नाटो सहयोगियों के प्रति रक्षा खर्च में अभूतपूर्व प्रतिबद्धता है। भारत, पाकिस्तान, अजरबैजान और आर्मेनिया से शांति और ईरान को एक आतंकवादी ताकत के रूप में निष्क्रिय करना है। तारीफों के बीच ट्रंप ने कार्नी को टोककर कि कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका का विलय!

विज्ञापन

संघर्ष सुलझाने पर हुई बात

मीटिंग में ट्रंप ने कहा कि हमारे बीच कुछ स्वाभाविक संघर्ष जरूर हुए हैं, लेकिन हम शायद उन्हें सुलझा लेंगे। हमारे रिश्ते मजबूत रहे हैं, और आपने जिन देशों से मुलाकात की। उनकी मेजबानी करना एक बेहतरीन काम था, और मैं इसकी बहुत सराहना करता हू। कहा कि हम व्यापार पर बात करेंगे। हम अलग-अलग विषयों पर बात करेंगे। हम निश्चित रूप से गाजा पर भी बात करेंगे। कहा कि इस बात की पूरी संभावना है कि हम कुछ कर सकें, इसलिए आपके मन में सवाल हो सकते हैं। इस बीच, हम ऐसे समझौते करेंगे और ऐसे काम करेंगे जो दोनों देशों के लिए अच्छे हों।

विज्ञापन

दोनों देशे में अभी तक टकराव

बता दें कि कनाडा और अमेरिका के बीच तनाव खुलकर हैं। अमेरिका लगातार इजरायइल का समर्थन कर रहा है। वहीं कनाडा ने हाल ही में फिलिस्तीन को राज्य की मान्यता दे दी है। गत मई में दोनों नेताओं की मुलाकात में भी पीएम कार्नी ने साफ किया था कनाडा कभी भी बिकाऊ नहीं होगा, क्योंकि ट्रंप कनाडा को खरीदने या उस पर कब्जा करने की बार-बार धमकियां देते रहे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ