Canada: कनाडा के मिसिसॉगा में राम मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की है। मामले की जानकारी के बाद कनाडा के टोरंटो स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी निंदा की है और कनाडा सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
भारतीय दूतावास ने कहा कि हम मिसिसॉगा में राम मंदिर को ग्राफिटी (स्प्रे पेंटिंग) करने और उस पर भारत विरोधी नारे लिखने की निंदा करते हैं। हमने कनाडा की सरकार से मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कनाडा में एक साल में ऐसी चौथी घटना
कनाडा में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की पिछले एक साल में ये चौथी घटना है। जनवरी में कनाडा के ब्राम्पटन में हिंदू मंदिर पर भी भारत विरोधी नारे लिखने की घटना हुई थी। इस घटना के बाद भी भारतीय दूतावास ने नाराजगी जाहिर की थी। दूतावास ने कनाडा की सरकार के सामने इस मामले को उठाया था।
सितंबर 2022 को कनाडा के स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर भी भारत विरोधी नारे लिखने की घटना सामने आई थी। इससे पहले जुलाई 2022 में भी ग्रेटर टोरंटो इलाके में रिचमंड हिल नाम की जगह पर हिंदू मंदिर में लगाई गई महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ने की घटना सामने आई थी। दोनों ही घटनाओं को अंजाम देने के आरोप खालिस्तान समर्थकों पर लगे थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
3 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
7 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
9 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
9 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
9 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
9 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
17 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
23 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
1 day ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines