Cambodia News: दुनियाभर से पढ़ाई करने और नौकरी के लिए बहुत से लोग अपने देश शहर छोड़कर दूसरे देशों में बसते हैं। बहुत से स्टूडेंट्स की मौत की खबरें सामने आती हैं, लेकिन कंबोडिया में एक मौत का ऐसा मामला सामने आया है जिसमें मौत किसी और शख्स की हुई और परिवार को शव किसी बुजुर्ग का भेज दिया गया। 39 वर्षीय केविन नाइटिंगेल कंबोडिया में एक टीचर थे, वो वहां पर पिछले 10 सालों से रह रहे थे, इसी दौरान उनकी मौत हो जाती है। जब उनका परिवार उनके शव को देखने के लिए पहुंचता है तो वो किसी और का ही शव अपने सामने पाते है।
बेटे की जगह किसी और का निकला शव
केविन नाइटिंगेल की मौत दिल का दौरा पड़ने के चलते हुई थी, इस दौरान वो सीढ़ियों से गिर गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौत के बाद नॉटिंघम के केविन के परिवार को उसे एवरग्रीन फ्यूनरल सर्विसेज के जरिए से घर लाने के लिए £7,500 जुटाने पड़े थे। नाइटिंगेल के शव को लेने के लिए जब उनका परिवार वहां पहुंचा तो देखा कि वो किसी 77 साल के शख्स का शव है। ये सब देखकर वो शॉक्ड रह गए, उनको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था। इसके अलावा उनको एक ये डर था कि कहीं गलती से उनके बेटे का अंतिम संस्कार तो नहीं कर दिया गया।
सड़ चुका था शव
नाइटिंगेल की मां अपने दूसरे बेटे शॉन के साथ शव को लेने गए थे, लेकिन वहां जाकर देखते हैं कि वो उनका बेटा नहीं है। नाइटिंगेल की मां का कहना था ”हमें विश्वास नहीं हो रहा था कि हमारी आंखें क्या देख रही थीं, हमारा दिमाग बहुत कुछ सोच रहा था, ये बहुत ही भयानक था।” जब शॉन ने घर पर फोन करके बताया कि यह केविन नहीं है’ और पिता ने कहा ‘तुम मुझसे मज़ाक कर रहे हो ना? इसके बाद पूरा शरीर सुन्न पढ़ गया।
जब तक केविन का शव ब्रिटेन पहुंचा, तब तक वह इतनी बुरी तरह सड़ चुका था कि वह पहचान में नहीं आ रहा था। थॉम्पसन का कहना कि वो अपने बेटे के साथ हुए इस वाक्य को कभी नहीं भूल सकती हैं।
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
35 mins agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
3 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
4 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
8 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
12 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
14 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
14 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
14 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
14 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines