---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдиреМрдХрд░реА рдХрд╛ рд▓рд╛рд▓рдЪ, рд╕рд╛рдЗрдмрд░ рдлреНрд░реЙрдб, рдорд╛рдирд╡ рддрд╕реНрдХрд░реА рд╕реЗ рдкреБрд░рд╛рдирд╛ рд╣реИ рдХрдВрдмреЛрдбрд┐рдпрд╛ рдХрд╛ рдирд╛рддрд╛; 25 рджрд┐рди рдореЗрдВ рдкрдХрдбрд╝реЗ рдЧрдП 3000 рд▓реЛрдЧ

Cambodia Human Trafficking: рдХрдВрдмреЛрдбрд┐рдпрд╛ рдореЗрдВ рдорд╛рдирд╡ рддрд╕реНрдХрд░реА рдХрд╛ рдорд╛рдорд▓рд╛ рдПрдХ рдмрд╛рд░ рдлрд┐рд░ рд╕рд╛рдордиреЗ рдЖрдпрд╛ рд╣реИ рдФрд░ рдХрдВрдмреЛрдбрд┐рдпрд╛ рдореЗрдВ рдорд╛рдирд╡ рддрд╕реНрдХрд░реА рдХрд╛ рдХрдиреЗрдХреНрд╢рди рднрд╛рд░рдд рд╕реЗ рднреА рдорд┐рд▓рд╛ рд╣реИред рддрд╛рдЬрд╛ рдорд╛рдорд▓рд╛ рдХрдВрдмреЛрдбрд┐рдпрд╛ рдХреЗ рд╕рд╛рдЗрдмрд░ рдХреНрд░рд╛рдЗрдо рд╕реЗрдВрдЯрд░реЛрдВ рд╕реЗ рдХрд░реАрдм 3000 рд▓реЛрдЧреЛрдВ рдХреЗ рдкрдХрдбрд╝реЗ рдЬрд╛рдиреЗ рдХрд╛ рд╣реИ, рдЬреЛ рдЕрд╡реИрдз рддрд░реАрдХреЗ рд╕реЗ рдХрдВрдмреЛрдбрд┐рдпрд╛ рдкрд╣реБрдВрдЪреЗред рдЗрдирдореЗрдВ рднрд╛рд░рддреАрдп рдФрд░ рдкрд╛рдХрд┐рд╕реНрддрд╛рдиреА рдпреБрд╡рдХ рднреА рд╣реИрдВред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Cambodia Human Trafficking: कंबोडिया दक्षिण-पूर्व एशिया में साइबर क्राइम, साइबर फ्रॉड और मानव तस्करी का एक प्रमुख केंद्र बन गया है। पुलिस की जांच में उपरोक्त आपराधिक मामलों का सबसे बड़ा कनेक्शन भारत से होने का पता चला है। भारतीय नागरिकों को नौकरी के झूठे वादे करके कंबोडिया पहुंचाया जाता है, जहां उन्हें साइबर क्राइम सेंटरों में बंधक बनाकर रखा जाता है।

अवैध गतिविधियां करने के लिए मजबूर किया जाता है। मानव तस्करी का यह नेटवर्क भारतीय एजेंटों के सहयोग से चलाया जाता है। वहीं कंबोडिया में मानव तस्करी के मामले में भारतीय यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया (असली नाम बलवंत सिंह कटारिया) का नाम खासतौर पर लिया जाता है। आइए जानते हैं कि भारत, बॉबी कटारिया और कंबोडिया का क्या कनेक्शन है?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Martial Law: क्या है मार्शल लॉ? थाईलैंड के 8 जिलों में हुआ लागू, आपातकाल से कितना अलग

वर्तमान में सुर्खियों में क्यों आया मामला?

कंबोडिया में मानव तस्करी का मामला वर्तमान में सुर्खियों में इसलिए आया है, क्योंकि कंबोडिया पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह पकड़ा है। 27 जून 2025 से 22 जुलाई 2025 तक कंबोडिया के साइबर क्राइम सेंटरों पर रेड मारी गई थी, जिसमें 3075 लोग गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार किए गए लोगों में 105 भारतीय और 81 पाकिस्तानी हैं। छापेमारी में लैपटॉप, मोबाइल, ड्रग्स और फर्जी पुलिस की वर्दी बरामद हुई है। भारतीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) और भारतीय साइबर क्राइम ब्रांच ने इस कार्रवाई में कंबोडिया पुलिस को सहयोग किया है। रेड कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट के आदेश पर मारी गई थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Explained: क्या होता है प्रॉसीड्स ऑफ क्राइम, बैटिंग एप्स का सिर्फ विज्ञापन कर कैसे फंस जाते हैं सेलिब्रिटी?

ऐसे फंसाया जाता है भारतीयों को

कंबोडिया में मानव तस्करी के लिए बेरोजगार और कम पढ़े लिखे भारतीय युवाओं को डेटा एंट्री के लिए, कॉल सेंटर में या कंपनी में नौकरियों का लालच देकर कंबोडिया, लाओस और म्यांमार जैसे देशों में ले जाया जाता है। इन ऑफर्स को इंस्टाग्राम, यूट्यूब, टेलीग्राम समेत सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एजेंटों के जरिए प्रसारित किया जाता है।

---विज्ञापन---

जो एजेंटों के जाल में फंस जाते हैं, उनको सिंगापुर, थाईलैंड या दुबई के रास्ते कंबोडिया तक ले जाया जाता है। उनके पासपोर्ट छीनकर उन्हें साइबर क्राइम सेंटरों में कैद कर लिया जाता है। फिर पीड़ितों को क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी, क्रिप्टोकरेंसी घोटाले, हनीट्रैप और डिजिटल अरेस्ट जैसे स्कैम करने के लिए मजबूर किया जाता है। बात नहीं मानने पर सिक्योरिटी गार्ड पीड़ितों के साथ हिंसा करते हैं या उन्हें यातनाएं दी जाती हैं।

यह भी पढ़ें:Explainer: केमिकल कैस्ट्रेशन की सजा क्या है और कैसे दी जाती है? इटली में रेप करने पर मिलेगी

---विज्ञापन---

मानव तस्करी में बॉबी कटारिया की भूमिका

हरियाणा के गुरुग्राम जिले के रहने वाले बॉडी बिल्डर और बिजनेसमैन बॉबी कटारिया पर आरोप है कि उसने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपने लाखों फॉलोअर्स का उपयोग करके लोगों को विदेश में नौकरियों का झांसा दिया। वह कथित तौर पर एक संगठित मानव तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है, जो भारत से लोगों को कंबोडिया, लाओस, वियतनाम और म्यांमार जैसे देशों में अवैध तरीके से भेजता था।

गुरुग्राम पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मिलकर 27 मई 2024 को बॉबी कटारिया को गुरुग्राम के सेक्टर-109 स्थित कांसियेंट वन मॉल से उसके ऑफिस से गिरफ्तार किया था। बॉबी पर मानव तस्करी, धोखाधड़ी (IPC की धारा 420) और इमिग्रेशन एक्ट का उल्लंघन करने का आरोप है।

---विज्ञापन---

First published on: Jul 27, 2025 01:48 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola