---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Cambodia Hotel Fire: कंबोडिया के एक होटल में भीषण आग, 10 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Cambodia Hotel Fire: कंबोडिया में भीषण हादसा हुआ है। यहां एक होटल में भीषण आग लग गई। इस आग में झुलसने से 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिन्हें पास में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ लोगों की स्थिति बेहद […]

---विज्ञापन---

Cambodia Hotel Fire: कंबोडिया में भीषण हादसा हुआ है। यहां एक होटल में भीषण आग लग गई। इस आग में झुलसने से 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिन्हें पास में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ लोगों की स्थिति बेहद नाजुक बनी है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

ये आग होटल ग्रांड डायमंड सिटी में लगी। हादसे के वक्त होटल में बड़ी तादाद में लोग थे। अचानक आग लगने से होटल में 50 से ज्यादा लोग फंस गए। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी की इसकी लपटें आसमान में उठ रही थी।

---विज्ञापन---

और पढ़िएअमेरिका पर रूस का बड़ा आरोप, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव बोले- यूक्रेन संकट के लिए US जिम्मेदार है

---विज्ञापन---

आग लगने के होटल में भी बड़ा नुकसान हुआ है। गनीमत ये रही कि दमकलकर्मियों ने आग को फैलने से पहले इसपर काबू पा लिया। फिलहाल होटल में कमरों की तलाशी की जा रही है।

और पढ़िएदुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

 

First published on: Dec 29, 2022 08:13 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola