नई दिल्ली: कैलिफोर्निया में एक बच्चे सहित भारतीय मूल के परिवार के चार सदस्यों के अपहरण और हत्या के संदिग्ध को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का नाम यीशु मैनुअल सालगाडो बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक हिरासत में लिए जाने से कुछ समय पहले संदिग्ध ने आत्महत्या का प्रयास किया और उसका इलाज जारी है।
कैलिफ़ोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ़ करेक्शंस एंड रिहैबिलिटेशन के रिकॉर्ड के अनुसार, सालगाडो पहले प्रथम श्रेणी की डकैती और एक प्रतिबंधित पदार्थ के कब्जे के दोषी पाए जाने पर लगभग एक दशक तक जेल में रहा था। सालगाडो को 2005 में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक तब उसने इसी तरह एक घर पर हमला कर उसने मालिक और उसके परिवार को पैसे के लिए बंदूक की नोक पर रखा था।”
अभी पढ़ें – Nepal Road Accident: नेपाल के बारा जिले में बड़ा सड़क हादसा, 16 लोगों की मौत, 24 जख्मी
सालगाडो को 2007 में फर्स्ट-डिग्री सशस्त्र डकैती, जबरन बंधक बनाने के प्रयास, और गवाह या पीड़ित को धमकाने के लिए 11 साल की राज्य जेल की सजा मिली। एक महीने बाद, उसे एक अन्य मामले में आठ महीने की सजा सुनाई गई थी। उसने आठ साल की जेल की सजा काटी और 2015 से 2018 तक पैरोल पर रहा।
रिपोर्ट्स में स्थानीय पुलिस के हवाले से जानकारी दी गई है, “आज शाम, आरोही ढेरी, जसलीन कौर, जसदीप सिंह और अमनदीप सिंह के अपहरण और हत्या के संदिग्ध जीसस मैनुअल सालगाडो को मर्सिड काउंटी जेल में बुक किया गया था। उसे हत्या के चार मामलों और अपहरण के चार मामलों में गिरफ्तार किया गया था। हमारे जासूस, सहायक एजेंसियों के जांचकर्ताओं के साथ, इस भयानक घटना में शामिल होने वाले अन्य आरोपियों के सुराग की तलाश में जुटे हैं।”
बता दें कि 48 वर्षीय सालगाडो पर 8 महीने की आरोही ढेरी, उसके माता-पिता जसलीन कौर और जसदीप सिंह और उसके चाचा अमनदीप सिंह के अपहरण और हत्या का आरोप है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को मेरेड काउंटी जेल में रखा गया है।
अभी पढ़ें – World: लंदन के लिवरपूल स्ट्रीट स्टेशन के पास जमकर चले चाकू, तीन लोग बुरी तरह घायल
सोमवार को लापता हुए पीड़ितों की तलाश करने के बाद, अधिकारियों ने बुधवार को एक खेत क्षेत्र में उनके शव बरामद किए। इस संबंध में पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि परिवार के चार सदस्यों के शव, जो मूल रूप से भारत में पंजाब के रहने वाले हैं, मर्सिड काउंटी के एक दूरदराज के बाग में एक खेत में एक-दूसरे के पास पड़े मिले
पुलिस ने कहा, “परिवार (पीड़ितों के) को सूचित कर दिया गया है। हमने अन्य संपर्कों के माध्यम से उन्हें पकड़ने की कोशिश की है।”
अधिकारियों ने शुरुआत में जानकारी देते हुए बताया कि 36 वर्षीय जसदीप सिंह, 27 वर्षीय जसलीन कौर, उनकी आठ महीने की बच्ची आरोही ढेरी और 39 वर्षीय अमनदीप सिंह का अपहरण कर लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि परिवार को बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया था
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
1 hr agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
2 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
3 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
3 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
4 hrs agoसीनेट चुनाव में हारे ट्रंप, डेमोक्रेट्स को बहुमत; नतीजों में पिछड़ी पार्टी
4 hrs ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
13 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
14 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines