हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

कैलिफोर्निया: हवाई अड्डे पर दो विमानों के टकराने से कई लोगों की मौत, राहत कार्य जारी

विज्ञापन
California

नई दिल्ली: उत्तरी कैलिफोर्निया में गुरुवार को (स्थानीय समयानुसार) एक स्थानीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान दो विमानों के टकरा जाने से कई लोगों की मौत की सूचना है। हादसा वॉटसनविले शहर में हुआ जो मोंटेरे बे के पास और सैन फ्रांसिस्को से लगभग 100 मील (160 किलोमीटर) दक्षिण में है।

वाटसनविले शहर के अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी सार्वजनिक की है कि विमान दोपहर 3 बजे से कुछ समय पहले वाटसनविले नगर हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक शहर के स्वामित्व वाले हवाई अड्डे के पास विमान के लैंडिंग और टेक ऑफ को निर्देशित करने के लिए नियंत्रण टॉवर नहीं है।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार ये दुर्घटना जुड़वा इंजन वाले सेसना 340 और एक इंजन वाले सेसना 152 में बीच हुई। अधिकारियों का कहना है कि कई लोगों के मारे जाने की खबर है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे में कोई बच पाया या नहीं।

विज्ञापन

 

एफएए ने एक बयान में कहा कि टक्कर से पहले पायलट हवाईअड्डे के अंतिम रास्ते पर थे। एफएए और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड, जिनके पास तत्कालिक तौर पर घटना से जुड़ी अतिरिक्त सूचना नहीं थी, दुर्घटना की जांच कर रहे हैं।

वेबसाइट के अनुसार, हवाई अड्डे के चार रनवे हैं, जहां से 300 से अधिक विमान उड़ान भरते हैं। यह एक वर्ष में यहां 55,000 से अधिक कार्यों को संभालता है और इसका उपयोग अक्सर मनोरंजक विमानों और कृषि व्यवसायों के लिए किया जाता है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में हवाई अड्डे के पास घास के मैदान में एक छोटे विमान का मलबा दिखाई दे रहा है। एक तस्वीर में हवाई अड्डे के पास एक सड़क से धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है।

वाटसनविले शहर से आई एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि हवाई अड्डे पर एक छोटी सी इमारत को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola