World Latest News: एक हैवान बेटे ने अपने माता-पिता को गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद जैसे ही पुलिस को सूचना मिली। वह मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस से बचने के लिए आरोपी गाना गाने लगा। पुलिस उसकी हरकतों को देख चौंक उठी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उस पर गोली चला दी। बाद में आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई थी। आरोपी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। यह मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया का है। हत्या की वजह सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें:भारी बारिश ने मचाया कोहराम, डैम ढहा; अब तक 60 की मौत की खबर
ऑरेंज काउंटी शेरिफ विभाग के अनुसार आरोपी 41 साल का जोसेफ ब्रैंडन गेर्डविल है। जिसने अपने 79 वर्षीय पिता रोनाल्ड और 77 वर्षीय मां एंटोनेट को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने सैन जुआन कैपिस्ट्रानो स्थित अपने घर में गला रेतकर दोनों को मारा। इसके बाद अपने चचेरे भाई को दोनों के सिर कटे फोटो भेजे। भाई फोटो देख दंग रह गया। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो अंदर का नजारा देख दंग रह गई।
पुराना हॉलीवुड सॉन्ग गाया, फिर बोला-खत्म कर दो
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने घर में एक का सिर मेज पर सजाकर रखा था। शवों को खुर्द-बुर्द किया गया था। आरोपी खून से लथपथ था। पुलिस को देखते ही वह गाना गाकर भागने लगा। किसी तरह पुलिस ने उसे घेरा। लेकिन आरोपी ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की। बचाव में पुलिस ने 5 गोलियां दागीं, जिसके बाद आरोपी गिर गया। पुलिसकर्मी जब उसे हथकड़ी लगा रहे थे, तभी भी घायल गाना गा रहा था। पुलिस के अनुसार उसके गाने के बोल ‘I LOVE YOU’ थे। जो एक पुराना हॉलीवुड सॉन्ग है। इसके बाद उसने पुलिसवालों से खुद को खत्म कर देने की अपील की। बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल जेल में है। उसके खिलाफ ट्रायल चल रहा है। उसे जल्द सजा सुनाई जा सकती है।
यह भी पढ़ें… America News: टेक्सास के सुप्रीम कोर्ट ने अबॉर्शन कराने पर लगाई अस्थायी रोक, निचली अदालत के फैसले को पलटा
यह भी पढ़ें… कैसे William Shakespeare ने बना दिया Google को दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन?
संबंधित खबरें
नक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
7 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
11 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
11 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
18 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
19 hrs agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
19 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
20 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines