California: कैलिफोर्निया में सड़क से 250 फीट नीचे गहरी खाई में कार कुदाने वाले ने कोर्ट में राहत देने के लिए अर्जी दाखिल की है। पत्नी और दो नाबालिग बेटियों की हत्या के प्रयास में आरोपी डॉक्टर धर्मेश पटेल ने कहा कि उन्हें डर था कि कोई उनकी दोनों बेटियों का सेक्सुअल असॉल्ट के लिए अपहरण कर सकता है। उन्होंने अपने बच्चों के लिए बचाव में कदम उठाया और गलती से यह हादसा हो गया।
आरोपी मानसिक रूप से बीमार
आरोपी का कोर्ट में तर्क था कि वह मानसिक रूप से बीमार है और घटना के वक्त उसे अचानक एक मानिसक दौरा आया था। उसे लगा कि कोई उसकी पत्नी और बेटियों को मारना चाहता है, जिसके चलते उसने अपने परिवार को बचाने के लिए कार साइड में की और अचानक हादसा हो गया। इससे पहले पुलिस की पूछताछ में धर्मेश की पत्नी ने उसके डिप्रेशन में होने की बात कही थी।
क्या है पूरा मामला
2 जनवरी 2023 को कैलिफोर्निया में पेशे से रेडियोलॉजिस्ट धर्मेश अरविंद पटेल अपनी टेस्ला कार में कहीं जा रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी और दो बेटियां भी उनके साथ थी। अचानक कार सड़क से करीब 250 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सभी सुरक्षित बच गए थे। फिलहाल यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
दो साल जेल से बाहर इलाज कराने की मांग
अदालत में धर्मेश के डॉक्टर मार्क पैटरसन ने कोर्ट को बताया उसे आरोपी को ‘साइकोसिस’ नामक बीमारी है। ये एक तरह का मानसिक रोग है, जिसमें पीड़ित को लगता है कि कोई उसका पीछा कर रहा है। धर्मेश के वकील ने कोर्ट को उसका इलाज कराने के लिए दो साल के लिए राहत देने की मांग की है। इस दौरान उसे जेल से निकालकर अस्पताल में एडमिट करवाया जाएगा। वहीं, इस बीच वो कोई गलती नहीं करता तो उसके ऊपर लगे आरोप वापस ले लिए जाएंगे। फिलहाल कोर्ट ने इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया है।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
6 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
8 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
9 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
9 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
12 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
13 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
13 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
16 hrs agoLIVE: प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे राजस्थान कांग्रेस के नेता
16 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines