US Crime: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक शख्स कार में एक कॉलगर्ल के साथ पकड़ा गया। वह कॉलगर्ल से संबंध बनाने के लिए अभी मोल-भाव कर ही रहा था कि अचानक पुलिस पहुंच गई। आरोपी की सारी प्लानिंग पर पानी फिर गया। अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान रह गई। कार की पिछली सीट पर आरोपी ने अपने 8 महीने के बच्चे को बैठाया हुआ था। पुलिस ने आरोपी को मासूम की जिंदगी खतरे में डालने और इमोरल एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 30 साल का शख्स कॉलगर्ल को शारीरिक संबंध बनाने के लिए लाया था। पोमोना पुलिस विभाग ने मामले की पुष्टि की है। आरोपी को ईस्ट होल्ट एवेन्यू से मानव तस्करी विरोधी अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस ने बताया कि बच्चा स्वस्थ है।
बच्चों और परिवार सेवाओं विभाग को उसे सौंपा गया है। उसका पिता पुलिस पूछताछ में सहयोग कर रहा है। पिता ने अपनी हवस मिटाने के लिए बच्चे की जिंदगी को खतरे में डाल दिया था। बता दें कि कैलिफोर्निया में देह व्यापार और मानव तस्करी के इस साल काफी मामले सामने आ चुके हैं। जिसके कारण ऑपरेशन रिक्लेम एंड रीबिल्ड को लॉन्च किया गया है। अभी तक 539 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। कई बच्चों और लड़कियों को तस्करी से बचाया गया है। पोमोना शहर को भी इस ऑपरेशन में शामिल किया गया है।
271 महिलाओं की पहचान पुलिस ने की
इस ऑपरेशन में 95 से अधिक संघीय, राज्य और स्थानीय एजेंसियों को शामिल किया गया है। अभी तक 40 दलालों और 271 महिलाओं की पहचान पुलिस ने की है। जो देह व्यापार से जुड़ी हैं। पिछले दिनों भी होल्ट एवेन्यू में पैसे के बदल जिस्म का सौदा करने के आरोप में दो महिलाओं को दबोचा गया था। इसी इलाके में पिछले कुछ दिन में ही 12 मामले सामने आ चुके हैं। लॉस एंजिल्स काउंटी के जिला अटॉर्नी जॉर्ज गैसकॉन ने बताया कि तस्करों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की जा रही है। ऐसे मामलों में पुलिस को गवाहों की कमी खलती है। लोग अपनी सेफ्टी की चिंता में ऐसे मामलों में गवाह नहीं बनते। फिर भी पुलिस अपनी तरफ से ऐसे मामलों को रोकने का प्रयास कर रही है।
ये भी पढ़ें: क्या है ‘एंटी-सेक्स’ बेड? जिन पर नींद लेंगे ओलंपिक के खिलाड़ी
संबंधित खबरें
क्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
14 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
16 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
18 hrs agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
20 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
23 hrs agoसंसद मार्ग थाने के बाहर दिल्ली पुलिस ने NSUI अध्यक्ष को किया डिटेन
1 day agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
1 day agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
1 day agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
1 day agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines