---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

मिस्र में बड़ा हादसा: बस नहर में गिरी, 22 की मौत और 6 घायल

काहिरा: मिस्र की राजधानी काहिरा में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां के उत्तर में डकालिया प्रांत में एक बस नहर में गिर गई। इस हादसे में अब तक 22 लोगों की डूबकर मौत हो गई। इस हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया […]

---विज्ञापन---

काहिरा: मिस्र की राजधानी काहिरा में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां के उत्तर में डकालिया प्रांत में एक बस नहर में गिर गई। इस हादसे में अब तक 22 लोगों की डूबकर मौत हो गई। इस हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। घायलों का समीप के अस्पताल में इलाज चल रहा है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने मिस्र के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने कहा कि सभी घायलों को अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

हादसे की यह निकली वजह

मंत्रालय के मुताबिक एक मिनी बस डकालिया प्रांत में खाई में जा गिरी। बस में बड़ी संख्या में लोग थे। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगाते हुए इधर-उधर भागने लगे। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास क लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। आसपास रहने वाले लोग मदद के लिए आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खराब स्टीयरिंग व्हील के कारण यह हादसा हुआ है।

चौंकाने वाले हैं आंकड़े

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2021 में अरब दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश की सड़कों पर लगभग 7 हजार लोग मारे गए थे। जुलाई में मध्य मिस्र में एक बस के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से 25 लोगों की मौत हो गई थी और 35 घायल हो गए थे। बता दें कि मिस्र में यातायात दुर्घटनाएं आम हैं। यहां सड़कों के खराब रखरखाव के  कारण अकसर हादसे होते हैं। लोग ड्राइविंग नियमों का उल्लंघन भी करते हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 12, 2022 09:57 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola