नई दिल्ली: मेक्सिको के पश्चिमी इलाके में एक बस के चट्टान से गिर जाने से 18 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 11 महिलाएं और सात पुरुष शामिल हैं। इनके अलावा करीब 11 नाबालिगों को गंभीर हालत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि ये बस गुआयाबिटोस जा रही थी।
बस में सवार सभी नागरिक मैक्सिकन थे
जानकारी के मुताबिक मैक्सिको के जिल राज्य में दुर्घटना हुई थी, वहां के स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि वाहन शनिवार की रात को राज्य की राजधानी टेपिक और प्यूर्टो वालार्टा के पर्यटन स्थल को जोड़ने वाले राजमार्ग से करीब 15 मीटर (49.21 फीट) गहरी खाई में गिर गया था। अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि हादसे का शिकार सभी नागरिक मैक्सिको के निवासी थे।
सरकार ने ट्वीट करके दी जानकारी
सरकार की ओर से इस मामले में एक ट्वीट किया गया है। इसमें कहा गया है कि हादसे के तत्काल बाद से राहत कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू किया। इस काम में अलग-अलग विभागों के कर्मियों को शामिल किया गया। सरकार की ओर से कहा गया है कि हादसे में घायल करीब 11 नाबालिगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
1 hr agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
3 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
5 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
8 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
10 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
14 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
17 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines