Brunei Darussalam facts: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईस्ट एशियाई देश ब्रुनेई के दौरे के बाद ये देश सुर्खियों में है। पीएम मंगलवार दोपहर ब्रुनेई पहुंच गए हैं, जहां वे द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे। ब्रुनेई पहुंचने पर दारुस्सलाम एयरपोर्ट पर ब्रुनेई के क्राउन प्रिंस हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह ने उनका स्वागत किया। इन दिनों मीडिया में ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोल्कैया के सोने के महल, गाड़ियां और यहां की सोने मस्जिद के बारे में चर्चा है।
लेकिन क्या आपको पता है कि इस देश में रहने वाले लोगों का जीवन कैसा है? इस देश को ईस्ट का venice क्यों कहा जाता है? इतना ही नहीं यहां सिगरेट और शराब गैर कानूनी है और इन्हें पीने पर आपको 12 महीने की जेल और 16 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। आइए आपको इस खबर में ब्रुनेई और यहां के लोगों के बारे में कुछ फैक्ट्स बताते हैं।
ये भी पढ़ें: 7 हजार गाड़ियां, सोने का वॉश बेसिन… जानिए कौन हैं ब्रूनेई के सुल्तान? कहां से आई इतनी दौलत
Kampong Ayer को कहते हैं ईस्ट का Venice
ब्रुनेई के कम्पोंग अयेर (Kampong Ayer) को ईस्ट का वेनिस कहा जाता है, ये पूरा शहर पानी पर बसा हुआ है। यहां पुलिस स्टेशन, मार्केट, स्कूल, फायर स्टेशन पूरा शहर और उसकी जरूरतों की चीजें पानी के ऊपर हैं। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार यहां 30 गांव हैं और ये पूरे 30 किलोमीटर के एरिया में फैले हैं,। ये देश का एक प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट है। ये ब्रुनेई के बंदर सेरी बेगावान में है पानी में बांस के बड़े-बड़े खंभों पर बसा ये बेहद खुशनूमा है।
इस गलती पर पत्थर मारकर सजा एक मौत का प्रावधान
ब्रुनेई में शराब और सिगरेट पर पूरी तरह बैन हैं। यहां आप तम्बाकू या अल्कोहल को किसी भी तरह बना, बेच या सार्वजनिक जगहों पर पी नहीं सकते। यहां आने टूरिस्टो (केवल) के लिए छूट है लेकिन वे भी इन नशीले पदार्थों को अपने बंद कमरे के अंदर ले सकते हैं। सार्वजनिक जगहों पर देश में सिगरेट और शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध है। नियमों के अनुसार ऐसा करने पर 12 महीने की जेल और 16 लाख रुपये तक का प्रावधान है। बता दें देश में Syariah Penal Code का पालन किया जाता है। जिसके तहत होमोसेक्सुअलिटी (sodomy) पर पत्थर मारकर सजा ए मौत और कुरान का मजाक बनाने पर मृत्यु दंड का प्रावधान है।
सिंगापुर में बिना खर्च के इलाज
यहां की सरकार लोगों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम ऑफर करती है। जिसके तहत रजिस्ट्रेशन कराने पर बड़ी-से बड़ी बीमारी का सरकार मरीज का सिंगापुर में अपने खर्च पर इलाज करवाती है। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल ने ऑस्ट्रेलिया में करीब 5000 स्क्वायर किलोमीटर से अधिक जगह खरीद रखी है, फिलहाल वहां उनका फॉर्म हाउस है और उसमें बड़ी संख्या में गाय रहती हैं। बताया जाता है कि ये जगह उनके देश के 3 लाख से अधिक लोगों के लिए आपदा में शरण लेने के लिए खरीदी गई है
ये भी पढ़ें: जेल में मची भगदड़, 129 कैदियों की मौत; सलाखें तोड़कर फरार होने की कोशिश में भीषण हादसा
संबंधित खबरें
क्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
1 hr agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
3 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
3 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
4 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
6 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
7 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
8 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
8 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
10 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines