20 सेकेंड में आर्मी ऑफ‍िसर को 12 बार ब्‍लेड से काटा, मास्‍क पहने चाकूबाज ने दहलाया

UK Crime News: यूके में एक नकाबपोश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक हमले का आरोपी है। पुलिस उसे मानसिक तौर पर बीमार मानकर चल रही है। हमलावर के बारे में पुलिस और भी जानकारी जुटा रही है कि वह पहले भी तो किसी पर अटैक नहीं कर चुका। आरोपी से चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

Congo Stampede in Music Concert

Stampede in Music Concert

विज्ञापन

UK Crime: इंग्लैंड में पुलिस ने एक चाकूबाज को गिरफ्तार किया है। इस चाकूबाज ने 20 सेकंड में एक आर्मी ऑफिसर को 12 बार चाकू मार दिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल पर अचानक हमला कर दिया। आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने ब्लेड से खून भी चाटा। आरोपी ने गिलिंगम में सैली पोर्ट गार्डन के कैंट ब्रॉम्पटन बैरक के बाहर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर दबोच लिया गया। आरोपी ने दो बार अधिकारी पर हमला किया।

यह भी पढ़ें:‘मल’ ट्रांसप्लांट भी होता है, जानें कितनी आती है लागत? इस देश में क्यों बढ़ी इसकी डिमांड?

विज्ञापन

मंगलवार को शाम 6 बजे आरोपी रसोई में यूज होने वाला दो चाकू लेकर आया था। हमला होते ही एक महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। महिला कह रही थी कि कोई तो पुलिस को बुलाओ। आरोपी लोगों के सामने ही हमले के बाद चाकू चाटने लगा। लोग घबराए हुए देखते रहे, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया। आरोपी लाल मोपेड बाइक पर स्की मास्क डालकर आया था।

पीएम कीर ने भी जताई हैरानी

उसने नासा बॉम्बर वाली जैकेट डाली हुई थी। आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर आई और आरोपी को मूरिंग रोड से दबोच लिया। आरोपी ने भागने की कोशिश भी की। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी को दिमागी तौर पर परेशान मान रही है। यह कोई आतंकी हमला नहीं था। आरोपी 24 साल का है, उससे कई चाकू बरामद किए गए हैं। वहीं, अधिकारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी है। बताया जा रहा है कि हमले के कई वीडियो भी सामने आए हैं। जिसमें अधिकारी को फर्श पर देखा जा सकता है। प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर ने भी हमले के बाद हैरानी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ