Brittany Lauga Australian MP: जनता को सुरक्षा का आश्वासन देने वाले सांसद खुद अपने की क्षेत्र में सुरक्षित नहीं है। 37 साल की महिला सांसद के साथ ऐसी ही एक दरिंदगी का मामला सामने आया है। सांसद के संसदीय क्षेत्र में नाइट आउट के दौरान पहले उन्हें ड्रग्स दिया गया और फिर सांसद का यौन उत्पीड़न हुआ। ये हैरान करने वाला मामला ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड का है।
सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट
क्वींसलैंड के येप्पन से सांसद चुनी गई 37 वर्षीय ब्रिटानी लौगा ने अपनी आप बीती सुनाई तो सभी दंग रह गए। ब्रिटानी ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुए हादसे का खुलासा किया है। ब्रिटानी ने बताया कि 27 अप्रैल की रात वो नाइट आउट के लिए बाहर निकली थीं। इस दौरान उन्हें नशीले पदार्थ दिए गए और उनका यौन उत्पीड़न भी हुआ। इसकी पुष्टी अगले दिन अस्पताल की रिपोर्ट में हुई, जिसके बाद ब्रिटानी ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस को सुनाई आपबीती
ब्रिटानी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 28 अप्रैल की सुबह मैं येप्पन अस्पताल गई और फिर येप्पन पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई। अस्पताल में मिली रिपोर्ट में सामने आया कि मेरे शरीर में ऐसे ड्रग्स मौजूद थे, जिनका मैंने सेवन ही नहीं किया था। इसका मेरे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मैंने अन्य महिलाओं से भी संपर्क किया है, जिन्हें शनिवार की रात नशीले पदार्थ दिए गए थे। ये किसी के साथ भी हो सकता है। कई महिलाओं ने मुझसे संपर्क किया कि उनके साथ भी शहर में ऐसी घटनाए हो चुकी हैं।
ऑस्ट्रेलिया की आवास मंत्री ने दिया बयान
क्वींसलैंड पुलिस का कहना है कि वो सांसद के साथ हुए हादसे की जांच कर रही है मगर पुलिस को शहर में ऐसा कोई मामला नहीं मिला है। हालांकि पुलिस ने लोगों ने जानकारी साझा करने की गुजारिश की है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की आवास मंत्री मेघन ने भी घटना को काफी डरावना बताया है।
संबंधित खबरें
पनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
53 mins agoLIVE: CEC के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में हो सकती सुनवाई
1 hr agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
8 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
10 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
15 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
16 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
18 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
20 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
22 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines