एक महिला अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, परिवार और मरीजों के तीमारदारों के सामने अच्छी और दयालु नर्स होने का दिखावा करती रही, लेकिन असल जिंदगी में उसने जो किया, जानने के बाद आप सिहर उठेंगे। उसने जून 2015 से जून 2016 के एक साल के सफर के बीच ही 7 बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। 6 और बच्चों की जान लेने का प्रयास किया।
हम बात कर रहे हैं, ब्रिटेन की 33 वर्षीय साइको किलर नर्स लुसी लेटबी का, जिसे 10 महीने की सुनवाई के बाद जज ने जिंदगीभर के लिए जेल में रहने का फरमान सुनाया है। इस किलर का बच्चों को मारने का तरीका भी हैरान करने वाला है।वह बच्चों को इंसुलिन का इंजेक्शन देकर या अधिक दूध पिलाकर नुकसान पहुंचाती थी।
5 साल पहले महिला की करतूतों का खुलासा हुआ था, जब उसके बच्चों को शयनकक्ष से बाहर निकाला गया था। महिला को किस जेल में रखा गया है। इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन वह अब तक 4 जेलों में रह चुकी है। वह अभी तक HMP ब्रॉन्जफील्ड, डरहम में MHP लो न्यूटन जेल में सजा काट चुकी है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका पहुंचते ही महाभियोग में घिरे Joe Biden, ड्रग केस में दोषी ठहराया गया राष्ट्रपति का बेटा हंटर
जानिए ब्रिटेन की क्रूर महिलाओं के बारे में…
माना जा रहा है कि अब लेटबी को ताउम्र सरे की HMP ब्रॉन्जफील्ड जेल में रखा जा सकता है, जो यूरोप की सबसे बड़ी महिला जेल मानी जाती है। फिलहाल इस जेल में हत्या के मामले में शाउना होरे नाम की महिला सजा काट रही है, जिसने 2015 में बेकी वॉट्स नामक शख्स को मौत के घाट उतार दिया था।
इसी जेल में अलकायदा कट्टरपंथी रोशोनारा चौधरी भी बंद है। रोशोनारा ने ही 2010 में लेबर सांसद स्टीफन टिम्स को चाकू से वार करके मौत के घाट उतार दिया था। वहीं लो न्यूटन जेल, जिसको काफी हाई सिक्योरिटीफुल माना जाता है, में किलर जोआना डेनेही, रोज वेस्ट, बर्नाडेट मैकनेली को भी रखा गया है।
यह भी पढ़ें: बढ़ती उम्र को कर लिया काबू! 39 की उम्र में दिखते हैं 26 के, जानें शख्स ने कैसे 13 साल कम की ‘बायोलॉजिकल ऐज’
ड्रग्स के लिए अफसरों से संबंध बना रहीं महिला कैदी
वहीं ब्रॉन्जफील्ड जेल में सजा काट चुकीं सोफी कैंपेल की ओर से जेल को लेकर काफी रोचक खुलासा किया गया है। उनका कहना है कि जेल का समय उनके लिए काफी परेशान करने वाला रहा है। उनको ब्रेकफास्ट एट ब्रॉन्जफील्ड नाम की किताब लिखने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
महिला की ओर से दावा किया गया है कि यहां पर तैनात एक अधिकारी ने जेल में रिश्वतखोरी और हिंसा को बढ़ावा देने का काम किया। महिला की ओर से 2020 में खुलासा किया गया था कि यहां पर समलैंगिक रिश्ते, ड्रग्स और अच्छे खाने की चाहत में कुछ महिलाएं अफसरों के साथ शारीरिक संबंध बना रही थीं। इस सबकी खिल्ली भी उड़ाई जाती थी, जो उनके लिए किसी झटके से कम नहीं था।
(Ambien)
संबंधित खबरें
माउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
34 mins agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
57 mins agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
2 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
3 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
3 hrs agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
14 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
15 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
16 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
17 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines