Akshata murthy first time on political stage: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति ने अपने पति के लिए दिल छू लेने वाली बातें कही हैं। खास बात ये है कि पहली बार वे राजनीतिक मंच पर नजर आईं। मौका था मैनचेस्टर में कंजरवेटिव पार्टी के सम्मेलन का। जहां उन्होंने पति को सबसे अच्छा दोस्त बताया। हल्के-फुल्के अंदाज में लोगों को जो बात बताई। उसे जानने के बाद हर कोई हैरान रह गया।
उन्होंने इस दौरान दावा किया कि वार्षिक सम्मेलन के लिए बिना निमंत्रण उनके आने का पति को भी अंदाजा नहीं था। उनके फैसले के कारण दोनों बेटियां कृष्णा और अनुष्का भी हैरान हैं। 43 वर्षीय अक्षता इंफोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी हैं। जिन्होंने अपने पति की उपलब्धियों के बारे में भी लोगों को बताया। कहा कि वे सुनक की ईमानदारी और सत्यनिष्ठा से काफी प्रभावित हैं। उनकी मुलाकात स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुई थी। जब वे स्टडी कर रहे थे।
24 साल की उम्र में हुई थी पहली मुलाकात
दोनों एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त हैं। वे एक शानदार टीम हैं, जो अपनी पार्टी के लिए समर्थन दिखाने की खातिर खुद को यहां के अलावा कहीं दूसरी जगह होने की कल्पना तक नहीं कर सकते। हमारी दोनों की मुलाकात सिर्फ 24 साल की ऐज में हुई थी। दोनों यूएस में स्टडी करते थे। सुनक को अपने घर और इंग्लैंड से खूब प्यार था। वे ईमानदारी से दूसरे लोगों को अधिक से अधिक अवसर आगे आने का देना चाहते थे। इन दो बातों ने ही मुझे उनके प्रति आकर्षित किया। जिसके बाद दोनों ने आसानी से साथ रहने का फैसला कर लिया।
यह भी पढ़ें-Ratan Tata की 250 किमी रेंज वाली Tata Nano जल्द करेगी मार्केट में एंट्री, कम बजट में मिलेंगे लाजवाब फीचर्स
अक्षता ने कहा कि ये मेरे पति की आकांक्षा ही है, जो ब्रिटेन की बेहतरी और भविष्य के लिए काम करने को प्रेरित करती है। सुनक को रोमांटिक कॉमेडी पसंद है। वे मजेदार और दयालु इंसान हैं। वे काफी ऊर्जावान व्यक्ति हैं, जिनके बेहतर चरित्र में मुझे उनकी ओर आकर्षित किया। शादी के 14 साल बाद भी वे ईमानदारी और सही गलत की समझ के कारण सबसे ज्याद पसंद हैं।
संबंधित खबरें
UAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
24 mins agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
3 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
12 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
18 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
20 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
20 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
22 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
1 day agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines