हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

धूम्रपान की उम्र हर साल एक साल बढ़ाएंगे, ऋषि सुनक बोले- 14 साल के बच्चे को नहीं बेची जाएगी सिगरेट

विज्ञापन
ऋषि सुनक की हार का एक कारण उनके अपने नेता भी रहे।

British PM Rishi Sunak smoking Age will Increased Every Year: ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को मैनचेस्टर में कंजर्वेटिव पार्टी के सम्मेलन में धूम्रपान की उम्र हर साल एक साल बढ़ाने और यौन अपराधों के लिए आजीवन कारावास तक कई प्रस्ताव रखे। सुनक ने कहा कि माता-पिता के लिए यह जानना विवादास्पद नहीं होना चाहिए कि उनके बच्चों को रिश्तों के बारे में स्कूल में क्या सिखाया जा रहा है।

पुरुष एक पुरुष है और महिला एक महिला

ब्रिटेन के पीएम ने कहा कि हमें इस बात पर विश्वास होना चाहिए लोग किसी भी लिंग के हो सकते हैं। वे जैसा बनना चाहते हैं वैसा बन नहीं पाते। उन्होंने आगे कहा कि पुरुष एक पुरुष है और एक महिला एक महिला है। यह सामान्य ज्ञान की बात है। यह बातें उन्होंने वार्षिक टोरी सम्मेलन में कही। टोरी सम्मेलन देश के प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा किया जाने वाला सम्मेलन है। भारत में भी अक्सर राजनीतिक पार्टियां इस प्रकार के सम्मेलन करती रहती है।

ऐसे धूम्रपान मुक्त होगी हमारी पीढ़ी

सुनक ने धूम्रपान मुक्त पीढ़ी का आह्वान करते हुए कहा कि उनकी सरकार यूनाइटेड किंगडम में धूम्रपान की उम्र हर साल एक साल बढ़ाने की योजना बना रही है। इसके बाद 14 साल या उससे कम उम्र के बच्चों को तंबाकू कभी भी कानूनी रूप से नहीं बेचा जाएगा। सुनक ने कहा कि मेरा प्रस्ताव है कि भविष्य में हर साल धूम्रपान की उम्र एक साल बढ़ा दें। इसका मतलब है कि आज 14 साल के बच्चे को भी कानूनी तौर पर सिगरेट नहीं बेची जाएगी। ऐसा करने से एक पीढ़ी धूम्रपान मुक्त हो सकती है।

अवैध प्रवास के मुद्दे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जो छोटी नावें लगातार इंग्लिश चैनल पार कर ब्रिटेन आती है हमारी सरकार की नीति ऐसे लोगों को रोकने का काम करेगी। पीएम ने कहा कि इस पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार के प्रयासों से छोटी नावों के अवैध रूप से इंग्लिश चैनल पार करने में 20 फीसदी की कमी आई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें