Stolen British Painting recovered after 54 year: साल 1969 में अमेरिकी लुटेरों द्वारा चुराई एक पेंटिंग अब 54 साल बाद बरामद हुई है। अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने इसका खुलासा किया है। एफबीआई के अनुसार यह पेंटिंग 18वीं शताब्दी की है और इसे एक परिवार ने 6.23 लाख (इंडियन करेंसी में ) में खरीदा था। इस पेंटिंग का शीर्षक है ‘द स्कूलमिस्ट्रेस’। जानकारी के अनुसार बरामद पेंटिंग के समय की कुछ अन्य पेंटिंग इस समय लंदन के टेट ब्रिटेन आर्ट गैलरी में हैं। यह पेंटिंग काफी महंगी बताई जा रही हैं। जांच एजेंसियां इसकी कीमत का पता लगा रही है।
डकैत के घर से मिली पेटिंग
एफबीआई के अनुसार सजा काट रहे डकैत जोसेफ कोवेलो ने साल 1989 में फ्लोरिडा में एक घर खरीदा था। उस घर में यह पेंटिंग थी। साल 2020 में डकैत की मौत हो गई। अब बीते दिनों एक फाइनेंसर फर्म डकैत की संपत्ति को नीलाम कर रही थी। इस दौरान पता चला कि पेंटिंग से संबंधित कोई दस्तावेज मौजूद नहीं है। शक हुआ कि कहीं यह पेंटिंग चोरी की तो नहीं। इसके बाद मामला एफबीआई तक पहुंचा। जांच में पता चला कि यह पेंटिंग किसी अमेरिकी सांसद की मदद से ही लुटेरों ने साल 1969 में चुराई थी। लेकिन चैलेंज पेंटिंग के मालिक को तलाशना था।
यह पेंटिंग साल 1930 में खरीदी गई थी
एफबीआई की जांच में सामने आया कि यह पेंटिंग साल 1930 में खरीदी गई थी। जिस परिवार ने यह खरीदी अब उसके सदस्य न्यू जर्सी में रहते हैं। छानबीन और पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पेंटिंग के मालिकाना हक रखने वाले परिवार के सदस्य टॉम को यह पेंटिंग सौंप दी है। जानकारी के अनुसार इस समय यह पेंटिंग बेशकीमती है। सोशल मीडिया में 54 साल बाद मिली इस पेटिंग की तस्वीरें वायरल है। कमेंट में लोग इतनी पुरानी पेंटिंग के उसके सही मालिक तक पहुंचाने के लिए एफबीआई की भी तारीफ कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
10 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
15 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
17 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
18 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
20 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines