हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

बच्चे का कत्ल... कई लोगों पर ताबड़तोड़ हमला, हाथों में तलवार लेकर सिरफिरे ने मचाया उत्पात

Man Sword Attack : एक व्यक्ति ने सड़कों पर जमकर तलवारबाजी की। सिरफिरे ने नंगी तलवार को खुले आसमान में लहराते हुए कई लोगों पर हमला बोल दिया। साथ ही उसने एक बच्चे का कत्ल कर दिया। इस घटना में पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।

विज्ञापन
हाथों में तलवार लेकर सिरफिरे ने मचाया उत्पात।

Sword Horror In London : एक सिरफिरा अपने हाथों में तलवार लेकर सड़कों पर निकल पड़ा और उसने जमकर उत्पाद मचाया, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। आरोपी ने धारदार तलवार से हमला कर एक 13 साल के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना पूर्वी लंदन के हैनॉल्ट में घटी है। लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, एक 36 साल के व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी तलवार लेकर सार्वजनिक स्थान पर पहुंचा और अचानक से हमला करने लगा। इस पर लोगों में भगदड़ मच गई और वे अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि सिरफिरे ने चाकू से भी वार किया था।

यह भी पढ़ें : 1970 में डूब गया था ये 300 साल पुराना गांव, इस साल पड़ा इतना भयंकर सूखा कि फिर हो गया प्रकट

पुलिस ने हमलावर को किया गिरफ्तार

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुख्य अधीक्षक स्टुअर्ट बेल ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि इस घटना में घायल हुए लोगों में से एक बच्चे की मौत हो गई। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि इस घटना में कोई और व्यक्ति तो शामिल नहीं था। इस हमले में दो पुलिस अधिकारी और तीन आम नागरिक जख्मी हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें :जापान की Unit 731 के बारे में सुना है? WW2 के दौरान हुए Human Experiments की डरावनी कहानी

इस घटना का आतंक से कोई संबंध नहीं

पुलिस के अनुसार, यह मामला आतंक से संबंध नहीं लगता है, लेकिन हमलावर से पूछताछ जारी है। वहीं, हैनॉल्ट ट्यूब स्टेशन और उसके आसपास के इलाकों को पुलिस जांच की वजह से बंद कर दिया गया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के उप सहायक आयुक्त एडे एडेलकन का कहना है कि लोगों के लिए यह घटना भयानक रही होगी। लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित होंगे, लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है। अब मामला कंट्रोल में है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें