Jeffrey Epstein Case Impact: जेफरी एपस्टीन का विवाद ब्रिटेन के शाही परिवार तक पहुंच गया है. ब्रिटेन के राजा चार्ल्स ने अपने छोटे भाई एंड्रयू की ‘राजकुमार’ की उपाधि छीन ली है और उन्हें विंडसर हवेली खाली करने का आदेश भी दिया है. बकिंघम पैलेस की ओर से यह घोषणा की गई. वहीं किंग चार्ल्स ने यह फैसला 65 वर्षीय ड्यूक ऑफ यॉर्क के यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ संबंधों की नए सिरे से सार्वजनिक जांच होने के बीच और वर्जीनिया गिफ्रे के मरने के बाद उनके संस्मरण नोबडीज गर्ल के लॉन्च होने के बाद लिया गया.
यह भी पढ़ें: सऊदी अरब जाना हुआ आसान, लॉन्च हुआ डिजिटल KSA Visa Platform, मिनटों में मिलेगा वीजा
गिफ्रे ने एंड्रयू पर लगाए थे यौन शोषण के आरोप
41 साल की वर्जीनिया गिफ्रे ने अप्रैल 2025 में सुसाइड कर ली थी और गिफ्रे ने एंड्रयू पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे, लेकिन एंड्रयू ने आरोपों से इनकार किया. हालांकि आरोप साबित नहीं हुए और जांच जारी थी, लेकिन इस बीच गिफ्रे ने सुसाइड कर लिया और अपने संस्मरण में गिफ्रे ने यौन शोषण की कहानी बयां की है, जिससे शाही परिवार की इमेज खराब हुई. बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि महामहिम राजा चार्ल्स ने प्रिंस एंड्रयू को दिए गए सभी सम्मान छीन लिए हैं. अब वे प्रिंस एंड्रयू नहीं, बल्कि अब एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर के नाम से जाने जाएंगे.
यह भी पढ़ें: ट्रंप के नए नियम से हजारों भारतीयों की नौकरी पर पड़ेगा असर, आज से हो गया है लागू
बेटियों की राजकुमारी की उपाधि कायम रहेगी
बता दें कि एंड्रयू की बेटियों राजकुमारी बीट्राइस और राजकुमारी यूजनी की शाही उपाधियां बरकरार रहेंगी, क्योंकि वे उपाधियों उन्हें राजा जॉर्ज पंचम द्वारा स्थापित 1917 के नियमों के अनुसार दी गई हैं, जो सभी बच्चों को एक समान अधिकार और सम्मान प्रदान करती हैं. दरअसल, जेफरी एपस्टीन केस में नाम आने से शाही परिवार को आलोचनाएं झेलनी पड़ रही थीं, इसलिए इस महीने की शुरुआत में प्रिंस एंड्रयू ने अपनी उपाधियां और नियम के अनुसार मिले सम्मान छोड़ने की पेशकश की थी, लेकिन उनका यह कदम एपस्टीन के साथ उनके संबंधों को लेकर उठ रहे सवालों को बंद नहीं कर सका. 2019 में शाही परिवार के प्रति अपने कर्तव्यों से मुक्त होने के बावजूद अपनी जीवनशैली को लेकर भी सवालों के घेरे में रहे.
संबंधित खबरें
फ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
41 mins agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
56 mins agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
1 hr agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
3 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
3 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
5 hrs agoLIVE: सोनम वांगचुक के HIAL को नोटिस, अवैध क्लास चलाने का है मामला
6 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
6 hrs agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
16 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines