लोगों की मौत से पैसा कैसे कमा रहे हैं ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय? रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Britain King Charles III: रिपोर्ट में कहा गया है कि मृतकों से ली गई संपत्ति का इस्तेमाल गुप्त रूप से एक साम्राज्य की कॉमर्शियल संपत्ति के नवीनीकरण के लिए किया जा रहा है।

Britain King Charles III

फाइल फोटो (ANI)

King Charles: क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद ब्रिटेन के राजा बने किंग चार्ल्स III को लेकर एक विवादित खबर सामने आई है। द गार्जियन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक जांच से पता चला है कि ब्रिटेन के राजा चार्ल्स III हजारों लोगों की मौत से मुनाफा कमा रहे हैं। यह कमाई इंग्लैंड के उत्तर-पश्चिम में हजारों लोगों की मौत के बाद उनकी जीवन भर की बचत से हो रही है। यह भारी मुनाफा वे एक विवादास्पद जमीन और संपत्ति से कमाते हैं। हाल के वर्षों में इसके तहत लाखों पाउंड इकट्ठे किए गए। यह सामंती काल से चले आ रहे सिस्टम के तहत किया गया।

गर्जियन की यह रिपोर्ट 23 नवंबर गुरुवार को छपी थी। इस प्रॉपर्टी को बोना वेकेंटिया के रूप में जाना जाता है। यह उन लोगों के स्वामित्व में होती है जो बिना वसीयत के मर गए या उनके निकटतम रिश्तेदारों से संबंधित थे। पिछले 10 वर्षों में इससे £60m से ज्यादा की धनराशि इकट्ठी की गई है।

ब्रिटिश सम्राट ने कमाया भारी मुनाफा

रिपोर्ट में कहा गया है कि मृतकों से ली गई संपत्ति का इस्तेमाल गुप्त रूप से एक साम्राज्य की कॉमर्शियल संपत्ति के नवीनीकरण के लिए किया जा रहा है। इसे राजा के वंशानुगत साम्राज्य द्वारा मैनेज किया जाता है। यह ब्रिटिश संप्रभु की निजी संपत्ति है और यह कई कारणों से विवादों में रहती है। इस जमीन और संपत्ति से ब्रिटिश सम्राट ने भारी मुनाफा कमाया है। बताया गया है कि इससे मिले राजस्व का केवल एक छोटा सा प्रतिशत ही दान में दिया जा रहा है।

वीडियो में देखिए कौन हैं किंग चार्ल्स

दान में दिया गया सिर्फ छोटा हिस्सा

रिपोर्ट के मुताबिक शाही परिवार दूसरों की वित्तीय संपत्ति को इकट्ठा करता है। द गार्जियन के मुताबिक आंतरिक डची डॉक्यूमेंट्स को देखने और उनका विश्लेषण करने के बाद यह पाया गया कि इस राजस्व का केवल एक छोटा प्रतिशत ही दान में दिया जा रहा है। गर्जियन ने अपनी रिपोर्ट में कई मामलों को आधार बनाया है जिनकी जीवन भर की बचत का इस्तेमाल राजा की निजी संपत्ति को बढ़ाने के लिए किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ