British interior minister James Cleverly apologises for joke: ब्रिटेन के गृह मंत्री जेम्स क्लेवरली को अपनी पत्नी का मजाक उड़ाना भारी पड़ गया। रविवार को उन्हें इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी। दरअसल, क्लेवरली के बारे में खबर आई थी कि उन्होंने अपनी पत्नी के ड्रिंक में नशीला दवा मिलाने का मजाक उड़ाया था। इस दवा को डेट-रेप ड्रैग के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
ऋषि सुनक के सबसे वरिष्ठ मंत्रियों में से एक हैं क्लेवरली
‘द संडे मिरर’ न्यूजपेपर के मुताबिक, क्लेवरली प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्रियों में से एक हैं। उन्होंने इस महीने एक कार्यक्रम में महिला मेहमानों से मजाक में कहा था कि हर रात उनकी पत्नी के ड्रिंक में थोड़ी सी दवा मिलाना अवैध नहीं था।
ब्रिटेन के गृह मंत्री ने मजाक में कहा था कि लंबे समय तक चलने वाली शादी का रहस्य यह सुनिश्चित करना है कि आपकी पत्नी ऐसी महिला हो, जो हमेशा हल्का बेहोश रहती हो। इससे उसे कभी यह एहसास ही नहीं हो सकता कि उसका पति उससे बेहतर है।
यह भी पढ़ें: ताइवान ने भारत को दिया धोखा? श्रम मंत्री बोले- एक लाख भारतीय प्रवासी श्रमिकों को लाने की कोई योजना नहीं
अखबार के मुताबिक, यह बयान उस दिन आया, जब क्लेवरली ने कानून में बदलाव समेत ड्रिंक की तस्करी से निपटने के लिए नए उपायों की घोषणा की थी। क्लेवरली के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि गृह मंत्री जेम्स अपने व्यंग्यात्मक मजाक के लिए माफी मांगते हैं।
क्लेवरली से इस्तीफा देने की मांग
जेम्स क्लेवरली के बयान पर जमकर बवाल हो रहा है। महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था फॉसेट सोसाइटी ने उनसे इस्तीफा देने की मांग की है। वहीं, ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी ने कहा कि क्लेवरली का बयान अविश्वसनीय है।
यह भी पढ़ें: रणक्षेत्र में तब्दील हो रहा लाल सागर, इजरायल के बहाने भारत को निशाना बना रहे Houthi विद्रोही? जानिए क्यों हो रहे हमले
‘स्पाइकिंग एक गंभीर अपराध है’
लेबर पार्टी की नेता यवेटे कूपर ने कहा कि स्पाइकिंग एक गंभीर और विनाशकारी अपराध है। यह अविश्वसनीय है कि महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा से निपटने के प्रभारी गृह मंत्री इस तरह का मजाक बनाना ठीक समझ सकते हैं। कूपर ने सवाल उठाया कि पीड़ित उन पर कैसे भरोसा कर सकते हैं।
सर्वे में लेबर पार्टी ने बनाई बढ़त
बता दें कि ब्रिटेन में अगले साल चुनाव होना है। उससे पहले हुए सर्वे में पता चला है कि सुनक की कंजरवेटिव पार्टी पर लेबर पार्टी ने बढ़त बना ली है।
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
44 mins ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
2 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
3 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
3 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
4 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
8 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
10 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
13 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
14 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines