लंदन: ब्रिटेन में 50 करोड़ की ऑलिशान टॉयलेट सीट चोरी हो जाने के मामले में 4 साल बाद बड़ा राज खुला है। इस मामले में अब जाकर चार लोगों को नामजद किया गया है। खास बात यह है कि इस टॉयलेट सीट को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी उधार लेकर इस्तेमाल कर चुके हैं।
14 सितंबर 2019 को कला प्रदर्शनी के बाद चोरी हुआ था कमोड
वाकया 14 सितंबर 2019 का है, जब ब्रिटेन के ऑक्सफ़ोर्डशायर के ब्लेनहेम पैलेस में एक कला प्रदर्शनी के दौरान आयोजित की गई थी। इंग्लैंड के सबसे बड़े घरों में से एक इस महल को 1705 और लगभग 1722 के बीच बनाया गया था। 1987 में इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया गया था। यह महल सर विंस्टन चर्चिल के जन्मस्थान और पैतृक घर के रूप में भी उल्लेखनीय है। यहां कल प्रदर्शनी के दौरान सोने की एक टॉयलेट सीट चोरी हो गई थी, जिसे इटालियन कलाकार मौरिज़ियो कैटेलन ने बनाया था। यह शौचालय उनकी कला प्रदर्शनी विक्ट्री इज नॉट अ ऑप्शन में लगाया गया था।
दिलचस्प बात यह है कि यह कमोड 2016 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी उधार दिया गया था। उस दिन चोर ऑक्सफ़ोर्डशायर में ब्रिटेन के पूर्व प्रधान मंत्री विंस्टन चर्चिल की हवेली में घुसकर और कमोड उखाड़कर ले गए।इस कमोड की कीमत 50 लाख पाउंड यानी 50 करोड़ रुपए से भी ज्यादा थी। चोरों ने इसे लकड़ी के फर्श से उखाड़ दिया था, जिससे महल में पानी भर गया और भारी क्षति हुई थी।
दो पर चोरी का तो दो पर संपत्ति हस्तांतरित करने की साजिश का आरोप
अब इस मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है। आरोपियों में ऑक्सफोर्ड के माइकल जोन्स (38) और जेम्स शीन (39) की पहचान चोरी करने वालों के रूप में हुई है। इसके अलावा अस्कोट के 35 वर्षीय फ्रेड डो और लंदन के 39 वर्षीय बोरा गुकुक पर संपत्ति हस्तांतरित करने की साजिश का आरोप है। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा: “थेम्स वैली पुलिस की जांच के बाद, ब्लेनहेम पैलेस में चोरी के संबंध में चार लोगों पर आरोप लगाया गया है। इन सभी को 28 नवंबर को ऑक्सफोर्ड मजिस्ट्रेट के सामने पेश होना है।
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
6 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
9 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
11 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
13 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
16 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
19 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
22 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines