Britain Air Traffic Control: दुनिया तकनीकी तौर पर बहुत आगे निकल चुकी है। दुनियाभर में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए अब हवाई सफर किया जा सकता है। कुछ ही घंटों में अपनी मंजिल तक पहुंच जाते हैं। सड़कों पर जाम की समस्या को निपटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात रहती है। लेकिन क्या आसमान में भी ट्रैफिक की समस्या होती है? इतनी ज्यादा फ्लाइट्स का संचालन कैसे होता है और अगर एयर ट्रैफिक कंट्रोल में कोई गड़बड़ी आ जाए तो क्या होगा? हाल ही में ब्रिटेन में भी इस तरह की समस्या देखने को मिली। इसके चलते वहां पर 100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी।
एयर ट्रैफिक कंट्रोल में गड़बड़ी
बीते दिन खबर सामने आी कि ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल में गड़बड़ी के चलते फ्लाइट्स का संचालन रोकना पड़ा। इसके चलते 100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। रिपोर्ट्स में बताया गया कि यह तकनीकी खराबी के चलते हुआ। यह खराबी लंदन के दक्षिण-पश्चिम के कंट्रोल सेंटर में हुई। हालांकि, बाद में बताया गया कि यह समस्या कुछ देर बाद सुलझा ली गई थी।
ये भी पढ़ें: Flight Cancel होने पर कैसे मिलता है रिफंड? जानें समय से लेकर चार्ज कटने तक, हर सवालों के जवाब
कैसे काम करता है एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम?
आसमान में हर घंटे में हजारों फ्लाइट्स उड़ान भरती हैं। इसमें नेशनल और इंटरनेशनल दोनों तरह की फ्लाइट्स होती हैं। प्लेन्स आपस में न टकराएं इसके लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम लगाया जाता है। अगर उड़ान से जुड़ी कोई भी समस्या आती है तो कनेक्शन टूटने की वजह से बड़ा हादसा भी होने का खतरा रहता है। इसी को देखते हुए कई बार उड़ानों को रोकने का फैसला लिया जाता है।
कई स्टेशन करते हैं काम
मौसम संबधी जानकारी या फ्लाइट का रास्ता क्लियर है कि नहीं इसकी जानकारी के लिए कई डिपार्टमेंट काम करते हैं। एक फ्लाइट के संचालन के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम कमांड सेंटर, एयर रूट ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर, टर्मिनल रडार अप्रोच कंट्रोल और फ्लाइट सर्विस स्टेशन (FSS) काम करते हैं। फ्लाइट का कैप्टन अपनी समस्या के मुताबिक, अलग-अलग सेंटर्स पर भेज सकता है। यह सब आपस में जुड़े होते हैं। इनमें से एक का भी कनेक्शन फ्लाइट से टूटा तो यह इमरजेंसी के समय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: Air India Flights: एयर इंडिया की 2 और उड़ानें रद्द, 80 से ज्यादा पहले ही हो चुकी कैंसिल, जानें क्या है वजह?
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
2 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
3 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
5 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
7 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
7 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
8 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
10 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
11 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
11 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines