भारत की राजधानी दिल्ली में आज से 18वां ब्रिक्स लीडर्स समिट शुरू हो रहा है, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और उनके साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान नजर आएंगे. इनके अलावा ब्रिक्स के सदस्य और साझेदार देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी समिट में शिरकत करेंगे. रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत पहुंच चुके हैं और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर को दिल्ली पहुंचेंगे. भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. आज ही भारत मंडपम में BRICS समिट में शामिल राष्ट्राध्यक्षों के लिए रात्रिभोज होगा.
चीनी राजदूत के ट्वीट में भारत को नसीहत
चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने ट्वीट करके भारत को एक नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी. कजान और तियानजिन में मुलाकातों के बाद लगातार तीसरे साल दोनों नेता एक-दूसरे से मिलेंगे. चीन दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक नजरिए से देखने, बातचीत को आगे बढ़ाने, सहयोग को मजबूत करने, मतभेदों को सही ढंग से सुलझाने और अच्छे पड़ोसी की तरह एक-दूसरे की सफलता में मदद करते हुए दोस्ती निभाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करेगा.
7 साल में जिनपिंग की पहली भारत यात्रा
चीनी राजदूत ने कहा कि भारत और चीन को आपसी मतभेदों को उचित रूप से संभालना चाहिए और अच्छे पड़ोसियों की तरह संबंधों का लुत्फ उठाने वाले मित्र बने रहना चाहिए. पिछले 7 साल में राष्ट्रपति जिनपिंग पहली भारत यात्रा पर आ रहे हैं. दोनों देशों को इस मौके का फायदा उठाना चाहिए. दोनों देशों को आपसी संवाद बढ़ाना चाहिए, सहयोग मजबूत करना चाहिए और अपने मतभेदों को उचित ढंग से सुलझाना चाहिए. चीन और भारत अच्छे पड़ोसी होने के साथ-साथ अच्छे मित्र भी हैं. द्विपक्षीय मुद्दों पर मतभेदों के बावजूद दोनों देश संबंध बनाए रखने के प्रयास करते हुए वार्ता करते रहते हैं.
वैश्विक संकट के बीच ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
ईरान-अमेरिका और रूस-यूक्रेन में शांति स्थापना के लिए चीन बातचीत करके विवादों को सुलझाने के लिए ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है. ब्रिक्स उभरते बाजारों और विकासशील देशों के लिए एक मंच के रूप में उभरा है. भारत, ब्रिक्स का वर्तमान अध्यक्ष होने के नाते 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स समिट की मेजबानी कर रहा है. शी जिनपिंग ने आखिरी बार 2019 में चेन्नई के पास मामल्लापुरम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत दौरा किया था. इससे पहले 2016 में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए गोवा गए थे और इससे पहले सितंबर 2014 में जिनपिंग ने भारत की अपनी पहली यात्रा की थी.
संबंधित खबरें
सर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
2 hrs agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
3 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
3 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
13 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
21 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
23 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
1 day agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines