Eight Indians Sentenced to Death in Qatar: कतर में आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। काफी समय से ये लोग वहां हिरासत में थे। इसके बाद भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि मौत की सजा के फैसले से हम गहरे सदमे में हैं और विस्तृत फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा है कि हम परिवार के सदस्यों और कानूनी टीम के संपर्क में हैं। सभी कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं। हम इस मामले पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। हम सभी कांसुलर और कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे। हम फैसले को कतरी अधिकारियों के समक्ष भी उठाएंगे।
अगस्त 2022 से हिरासत में थे ये लोग
जानकारी के मुताबिक करीब एक सप्ताह पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि कतर की एक कोर्ट आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों के मामले में अपना फैसला सुना सकती है। मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि इन्हें अगस्त 2022 में हिरासत में लिया गया था। हालांकि आरोप तय नहीं थे।
प्रमुख भारतीय युद्धपोतों की कमान संभालने वाले अधिकारियों समेत आठ लोग, डहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज के लिए काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ये एक प्राइवेट फर्म है जो कतर के सशस्त्र बलों को प्रशिक्षण और संबंधित सेवाएं देती है। उनकी जमानत याचिकाएं कई बार खारिज कर दी गई थीं और कतर के अधिकारियों ने उनकी हिरासत बढ़ा दी थी। विदेश मंत्राल के प्रवक्त बागची ने एक नियमित प्रेस ब्रीफिंग में बताया था कि आठ लोगों के मामले में सातवीं सुनवाई 3 अक्टूबर को हुई थी।
दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
3 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
4 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
5 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
7 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
8 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
11 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
13 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
13 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
14 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines