Brazil Supreme Court in Danger: ब्राजील में देश की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट को उड़ाने की कोशिश हुई है। एक शख्स सुसाइड बॉम्बर बन इमारत में घुसने की कोशिश कर रहा था, इस दौरान बम फट गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। बिल्डिंग के बाहर खड़ी उसकी कार में भी विस्फोट हुआ है। हमले की कोशिश होते देख ब्राजील पुलिस और सरकार में हड़कंप मच गया। आनन फानन में रोबोट के साथ बम निरोधक दस्ते को मौके पर तैनात किया गया। सुप्रीम कोर्ट का चप्पा-चप्पा खंगाला गया। हालांकि मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस हमला करने की कोशिश के पीछे के कारण तलाशने में जुटी है। देश की सरकार ने पुलिस-स्थानीय प्रशासन से घटनाक्रम की जांच रिपोर्ट तलब कर ली है।
यह भी पढ़ें:‘भारत माता का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे’; हाईकोर्ट ने तमिलनाडु पुलिस को क्यों लगाई फटकार?
ब्राजील में चल रही जी-20 सम्मेलन की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील की संघीय सरकार की तीनों शाखाओं की बिल्डिंग्स को जाने वाले चौराहे ‘प्लाजा ऑफ़ द थ्री पॉवर्स’ के पास कमांडो, भारी पुलिस बल और बम निरोधक दस्ता तैनात कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट पर हमला करने की कोशिश तब की गई, जब ब्राजील में जी20 सम्मेलन होने वाला है। सम्मेलन की तैयारियां आखिरी दौर में हैं। इस सम्मेलन में दुनियाभर के 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शिरकत करेंगे। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी ब्राजील की यात्रा पर आने वाले हैं, लेकिन इससे पहले इस तरह सुसाइड बॉम्बर बनकर देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट को उड़ाने की कोशिश करने से ब्राजील में तनाव का माहौल बना हुआ है। इसलिए देश की सरकार ने सेना-कमांडो को देशभर में तैनात कर दिया है।
यह भी पढ़ें:Video: बिछड़े दोस्तों की मुलाकात भावुक करेगी! 14 साल बाद मिले, पढ़ें अजब दोस्ती की खूबसूरत कहानी
शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास जारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमला करने की कोशिश बुधवार को की गई। एक के बाद दूसरा विस्फोट हुआ और फिर मौके से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। संदिग्ध व्यक्ति इमारत में कैसे घुसा? पता लगाने के लिए CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं विस्फोट होते ही सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों को तुरंत रेस्क्यू करके कड़ी सुरक्षा के बीच उनके घर भेज दिया गया। जिले की उप-गवर्नर सेलिना लियो ने मामले की पुष्टि की और बताया कि एक व्यक्ति ने सुप्रीम कोर्ट में घुसने की कोशिश की। जब वह कैंपस में पहुंचा तो धमाके साथ उड़ गया। बाहर खड़ी कार में भी विस्फोट हुआ।
यह भी पढ़ें:China को बड़ा झटका! 5वीं पीढ़ी के नए लड़ाकू विमान J35 पर क्यों उठ रहे सवाल? जानें फाइटर जेट की खासियतें
संबंधित खबरें
'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 hr agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
1 hr ago'मुझे पता है कि ये जोखिम भरा है', शेख हसीना ने बताया कब लौटेंगी बांग्लादेश
3 hrs agoफ्रांस में बुरे होते हाल, हिंसा और लूट के बाद पेरिस में लगा नाइट कर्फ्यू
6 hrs agoक्या ईरान पर हमला करने वाला है US? नेतन्याहू-हेगसेथ की मीटिंग से अटकलें तेज
6 hrs ago'पेरिस मुस्लिम शहर बन जाएगा', ट्रंप का फ्रांस की इमिग्रेशन नीति पर निशाना
8 hrs agoइटली की पीएम मेलोनी ने हिंसक प्रदर्शनों के बीच बुलाई इमरजेंसी बैठक
16 hrs ago11 देशों को अमेरिका का सुरक्षा अलर्ट, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
21 hrs agoमिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप को बड़ा झटका! पॉपुलैरिटी को हुआ भारी नुकसान
22 hrs agoऑस्ट्रेलियाई सांसद की हालत नाजुक, पीएम ने जताया हादसे पर संदेह
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines