Supreme Court को उड़ाने की कोशिश; ब्राजील में बम बांध इमारत में घुसने लगा था शख्स, फटने से मौत

Brazil Supreme Court Blast Attempt: ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट को उड़ाने की कोशिश हुई है। एक शख्स बम बांधकर कैंपस में घुस गया, लेकिन बम फटने से वह मारा गया। बिल्डिंग के बाहर खड़ी उसकी कार में भी धमाका हुआ। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Brazil Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट परिसर में पड़ा सुसाइड बॉम्बर का शव।

Brazil Supreme Court in Danger: ब्राजील में देश की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट को उड़ाने की कोशिश हुई है। एक शख्स सुसाइड बॉम्बर बन इमारत में घुसने की कोशिश कर रहा था, इस दौरान बम फट गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। बिल्डिंग के बाहर खड़ी उसकी कार में भी विस्फोट हुआ है। हमले की कोशिश होते देख ब्राजील पुलिस और सरकार में हड़कंप मच गया। आनन फानन में रोबोट के साथ बम निरोधक दस्ते को मौके पर तैनात किया गया। सुप्रीम कोर्ट का चप्पा-चप्पा खंगाला गया। हालांकि मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस हमला करने की कोशिश के पीछे के कारण तलाशने में जुटी है। देश की सरकार ने पुलिस-स्थानीय प्रशासन से घटनाक्रम की जांच रिपोर्ट तलब कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राजील में चल रही जी-20 सम्मेलन की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील की संघीय सरकार की तीनों शाखाओं की बिल्डिंग्स को जाने वाले चौराहे ‘प्लाजा ऑफ़ द थ्री पॉवर्स’ के पास कमांडो, भारी पुलिस बल और बम निरोधक दस्ता तैनात कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट पर हमला करने की कोशिश तब की गई, जब ब्राजील में जी20 सम्मेलन होने वाला है। सम्मेलन की तैयारियां आखिरी दौर में हैं। इस सम्मेलन में दुनियाभर के 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शिरकत करेंगे। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी ब्राजील की यात्रा पर आने वाले हैं, लेकिन इससे पहले इस तरह सुसाइड बॉम्बर बनकर देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट को उड़ाने की कोशिश करने से ब्राजील में तनाव का माहौल बना हुआ है। इसलिए देश की सरकार ने सेना-कमांडो को देशभर में तैनात कर दिया है।

विज्ञापन

शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास जारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमला करने की कोशिश बुधवार को की गई। एक के बाद दूसरा विस्फोट हुआ और फिर मौके से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। संदिग्ध व्यक्ति इमारत में कैसे घुसा? पता लगाने के लिए CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं विस्फोट होते ही सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों को तुरंत रेस्क्यू करके कड़ी सुरक्षा के बीच उनके घर भेज दिया गया। जिले की उप-गवर्नर सेलिना लियो ने मामले की पुष्टि की और बताया कि एक व्यक्ति ने सुप्रीम कोर्ट में घुसने की कोशिश की। जब वह कैंपस में पहुंचा तो धमाके साथ उड़ गया। बाहर खड़ी कार में भी विस्फोट हुआ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ