Brazil Horrific Road Accident: ब्राजील के दक्षिण-पूर्वी इलाके से बुरी खबर आई है कि एक भयंकर रोड एक्सीडेंट में 12 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई है। 19 से ज्यादा के घायल होने की खबर है, जिससे वहां पर सनसनी मच गई है। शुक्रवार 22 फरवरी 2025 को स्टूडेंट से भरी बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई जिसमें कई घरों के चिराग बुझ गए।
कैसे हुआ ये हादसा
ब्राजील के साओ पाउलो से करीब 370 किलोमीटर दूर नुपोरंगा में एक भीषण हादसा हुआ जिसमें कई घरों के चिराग बुझ गए। हादसा तब हुआ जब विश्वविद्यालय के छात्रों से भरी बस जा रही थी और वो एक ट्रक से टकरा गई। हादसे की जो फोटो सामने आई हैं वो बेहद डरावनी हैं। इन्हें देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हादसा कितना दर्दनाक रहा होगा।
यह भी पढ़ें: Coronavirus जैसी महामारी की फिर से दस्तक, चीन में मिला नया वायरस देख डरे डॉक्टर
12 छात्रों की मौत 21 घायल
इस भीषण एक्सीडेंट में 12 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई और 21 से ज्यादा लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है। इस हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार होने की फिराक में था लेकिन पुलिस की सतर्कता की वजह से वो भाग नहीं पाया। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है और कुछ छात्रों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
किस विश्वविद्यालय के थे छात्र
बताया जा रहा है कि सभी छात्र फ़्रैंक विश्वविद्यालय के थे। इस दर्दनाक घटना के बाद ब्राजील में शोक की लहर है। वहीं राज्य सरकार ने भी छात्रों की दर्दनाक मौत पर शोक व्यक्त किया है और तीन दिन के आधिकारिक शोक का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें: Delhi Metro में सफर करने वालों के लिए गुड न्यूज! DMRC इन रूट्स पर देगी ये खास सुविधा
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
6 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
9 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
10 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
14 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
18 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
20 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
20 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
20 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
20 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines