Brazil Plane Crash: ब्राजील में क्रैश हुए प्लेन का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से अंतिम वक्त में विमान अपना नियंत्रण खो चुका था और तेजी से साथ नाचते हुए जमीन पर गिरा। हादसे में सभी यात्रियों की मौत हो गई। एयरलाइन ने यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि की है। सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह विमान अंतिम समय में हवा में लहराते हुए जमीन पर गिरता है। एक दूसरे वीडियो में प्लेन तेजी से नीचे गिरता हुआ दिखता है और जमीन से काला धुआं ऊपर उठता दिखाई देता है।
17 हजार फीट पर विमान में आई खराबी
ये यात्री विमान कास्कावेल से ग्वारूलोस जा रहा था, और 17,000 फीट की ऊंचाई छूने के बाद अचानक नीचे गिरना शुरू हो गया। ब्राजील के राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट किए गए अपने संदेश में कहा कि साओ पाउलो के विन्हेडो शहर में 58 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर्स वाला यात्री विमान क्रैश हो गया है। आशंका है कि सभी की मौत हो गई है। ब्राजील के सिविल डिफेंस ने कहा कि प्लेन क्रैश में कई सारे घर तबाह हो गए हैं।
फ्रांस की कंपनी ने बनाया था विमान
साओ पाउलो की पुलिस के मुताबिक घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि प्लेन क्रैश वाली जगह से आग और धुएं का गुबार उठ रहा है। ब्राजील के नेशनल सिविल एविएशन एजेंसी के मुताबिक क्रैश प्लेन ATR-72-500 टर्बोप्रॉप था, जिसमें 68 सीटें थीं। इस विमान को फ्रांस की कंपनी एटीआर ने बनाया था, जोकि दुनिया की सबसे बड़ी विमान निर्माता कंपनी है।
इस विमान की क्षमता 10 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरने की है। इसकी अधिकतम स्पीड 316.9 मील (510 किलोमीटर) प्रति घंटा है। फ्लाइट ट्रैकर डाटा के मुताबिक क्रैश प्लेन दो मिनट के भीतर प्लेन 13 हजार फीट नीचे गिरा। स्थानीय समयानुसार दोपहर के डेढ़ बजे विमान का जीपीएस से संपर्क टूट गया।
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
28 mins agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 hr agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
3 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
16 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
18 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
19 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
22 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
23 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
23 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines