Brazil Plane Crash Turkey Helicopter Crash: 2 देशों में बीते दिन 2 बड़े हादसे हुए। एक प्लेन और एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ, जिसमें 14 लोग मारे गए। प्लेन क्रैश ब्राजील में हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। एक बिजनेसमैन अपने पूरे परिवार के साथ मारा गया। हेलीकॉप्टर क्रैश तुर्की में हुआ, जो एक एंबुलेंस था। इस हादसे में 4 लोग मारे गए। दोनों हादसों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। प्लेन और हेलीकॉप्टर दोनों ही रिहायशी इलाकों में गिरे। आइए दोनों हादसों के बारे में जानते हैं…
ब्राजील में पैसेंजर प्लेन क्रैश हुआ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील की टूरिस्ट सिटी ग्रामाडो में रविवार को एक छोटा पैसेंजर प्लेन क्रैश हुआ। प्लेन पहले बिल्डिंग पर लगी चिमनी से टकराया और इलाके में बनी एक फर्नीचर की दुकान के ऊपर गिर गया। गिरते ही प्लेन में आग लग गई और वह धू-धू कर जलकर राख हो गया। इलाके के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर हादसे की पुस्टि की। हादसे में प्लेन में सवार सभी 10 लोग मारे गए।
सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे और परिवार ब्राज़ील के बिजनैसमैन और हादसाग्रस्त प्लेन के मालिक लुइज क्लाउडियो गैलेज़ी का था। परिवार साओ पाउलो स्टेट जा रहा था। गैलेजी की कंपनी गैलेज़ी एंड एसोसिएडोस ने इसकी पुष्टि की। गैलेजी के साथ उनकी पत्नी, तीनों बेटियां, रिश्तेदार और कंपनी का कर्मचारी भी था। हादसे में करीब 15 लोग घायल हुए हैं। ग्रामाडो से कैनेला जा रहा प्लेन पाइपर चेयेन 400 टर्बोप्रॉप था।
बता दें कि ब्राजील में लगातार दूसरे दिन दूसरा बड़ा हादसा हुआ है। शुक्रवार को मिनस गेरैस स्टेट में एक ट्रक और बस की टक्कर में 38 लोग जिंदा जलकर मारे गए थे। यह बस साओ पाउलो से रवाना हुई थी।
तुर्की में हेलीकॉप्टर एंबुलेंस हुई क्रैश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दूसरा हादसा तुर्की में हुआ। एक हेलीकॉप्टर एंबुलेंस उड़ान भरते ही अस्पताल की इमारत से टकरा गई। हादसा तुर्की के एजियन प्रांत मुगला में हुआ, जिसकी पुष्टि मुगला के गवर्नर इदरीस अकबीयक ने की। उन्होंने बताया कि एयर एम्बुलेंस हेलीकॉप्टर में एक पायलट, एक तकनीकी कर्मचारी, एक डॉक्टर और एक स्वास्थ्यकर्मी सवार था।
क्रैश होते ही हेलीकॉप्टर जमीन पर गिरकर टुकड़े-टुकड़े हो गया और उसमें सवार चारों लोगों की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर घने कोहरे के कारण कंट्रोल से बाहर हो गया था। हेलीकॉप्टर ने मुगला के अस्पताल की छत से अंताल्या के लिए रवाना हुआ था। घने कोहरे के बीच आसमान में मंडराते हेलीकॉप्टर का वीडियो वायरल हुआ है।
संबंधित खबरें
भारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 hr agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
2 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
4 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
14 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
19 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines