हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Brazil Building Collapse: पर्नामबुको में इमारत ढहने से 5 की मौत, 8 लापता

विज्ञापन
Brazil building collapse

Brazil Building Collapse: ब्राजील में शुक्रवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। उत्तरपूर्वी राज्य पर्नामबुको में एक इमारत ढह गई। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ अन्य लापता हो गए। उनकी खोजबीन जारी है। खोजबीन की जिम्मेदारी नागरिक सुरक्षा अधिकारियों को दी गई है।

Brazil building collapse

जंगा में चार को जीवित बचाया

राज्य के नागरिक सुरक्षा सचिव ने कहा कि शाम 7 बजे राजधानी रेसिफ के बाहरी इलाके जंगा में इमारत के मलबे से चार लोगों को जीवित बचाया गया था।

विज्ञापन

Brazil building collapse

आठ टीमों को मौके पर भेजा गया

पर्नामबुको सरकार ने सोशल मीडिया पर कहा कि नागरिक सुरक्षा को सुबह 6:35 बजे (स्थानीय समयानुसार) ढहने की जानकारी मिलने के बाद आठ टीमों को साइट पर भेजा गया था। हालांकि अभी तक बिल्डिंग के गिरने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच चल रही है।

विज्ञापन

बारिश से परेशान 15 लाख लोग

हाल के दिनों में भारी बारिश से तटीय शहर रेसिफ के 15 लाख लोग प्रभावित हैं। सरकार ने कहा कि शहर और उसके महानगरीय क्षेत्र को शुक्रवार को अलर्ट किया गया था।

यह भी पढ़ें: Italy: मिलान के वृद्धाश्रम में लगी भीषण आग, दो जिंदा जले और 4 की दम घुटने से मौत, 80 घायल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola