हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseदो जिंदगियां बचाते समय हाथ-पैरे खो बैठा था बहादुर बॉडी बिल्डर, अब उसकी मौत का सच आया सामने

Bodybuilder Matthew Beddow
विज्ञापन

Bodybuilder Matthew Beddow Sudden Death Secret: ब्रिटेन के बहादुर बॉडी बिल्डर मैथ्यू बेडडो की अचानक हुई मौत का सच सामने आ गया है। मैथ्यू खूंखार कुत्तों से 2 महिलाओं की जान बचाकर सुर्खियों में आए थे। हालांकि कुत्तों ने उनका एक हाथ और पैर काट दिया था, लेकिन उन्होंने दोनों महिलाओं की जान बचा ली थी। एक शख्स की मदद से उन्होंने कुत्तों को काबू कर लिया था, लेकिन 9 अगस्त को अचानक उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: एक्स के बुलाने पर दोस्त के साथ गई थी लड़की; ब्रेकअप से भड़के आशिक ने ताबड़तोड़ मारे चाकू

25 सितंबर को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई

बताया जा रहा है कि मैथ्यू अपने बेडरूम में संदिग्ध हालात में बेहोश की हालत में मिले थे। उनके दोस्तों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुत्तों से महिलाओं की जान बचाते समय हाथ और पैर खाने वाले मैथ्यू बीमार चल रहे थे और बेरोजगार भी थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत बीमारी से होने की पुष्टि हुई है। 25 सितंबर को रिपोर्ट सामने आई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में घर में गोला-बारूद से खेल रहे थे बच्चे; धमाके में 5 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत

2006 में हुआ था कुत्तों से भिड़ंत वाला हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, 49 वर्षीय मैथ्यू की प्रेमिका भी थी। 2 दिन से बात नहीं होने के कारण जब वह घर पहुंची तो मैथ्यू की हालत देखकर उसके होश उड़ गए। उसने मैथ्यू के दोस्तों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि मैथ्यू मशहूर बॉडी बिल्डर थे। शहरभर के बॉडी बिल्डर उनसे बॉडी बिल्डिंग के गुर सीखते थे, लेकिन 2006 के हादसे ने उनकी जान ले ली।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में सेना के जवान की मौत, घातक ट्रेनिंग लेते समय हादसे का शिकार, UN समेत कई मिशन में रहा

दोनों महिलाएं शोक मनाने के लिए घर पहुंचीं

वहीं जब दोनों महिलाओं को मैथ्यू की मौत होने का पता चला तो वे शोक मनाने उनके घर पहुंची। महिलाओं ने बताया कि जिसके कारण वे आज जीवित हैं, उनकी अचानक मौत होने से वे काफी दुखी हैं। उनकी जिंदगी मैथ्यू की देन है। मैथ्यू ने खुद दर्द सहकर उनकी जान बचाई थी। वे कुत्ते हम पर टूट पड़े थे, लेकिन मैथ्यू ने बहादुरी से उनका मुकाबला करने हमारी जान बचाई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola