हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

ब्रह्मोस, मेडिकल, कृषि, EVM… भारत और इंडोनेशिया के बीच 14 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे पर हैं और आज उनका इंडोनेशिया दौरे का दूसरा दिन है. मंगलवार को उन्होंने राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान दोनों देशों के बीच 14 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भवन इस्ताना मर्देका में पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया. इसके अलावा पीएम मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान भी दिया गया है.

पीएम मोदी ने इस सम्मान के लिए इंडोनेशिया और राष्ट्रपति सुबियांतो का आभार जताया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच साझेदारी का सुनहरा अध्याय है. दोनों देश हर क्षेत्र में कदम बढ़ा रहे हैं. ये सम्मान करोड़ों भारतीयों का सम्मान है.

दोनों देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा, कृषि, इंडस्ट्री जैसे कई समझौतों पर मुहर लगी. इंडोनेशिया की सेना को ब्रह्मोस मिसाइलों की आपूर्ति करने संबंधी समझौते पर दोनों ने हस्ताक्षर किए. कृषि क्षेत्र में भी दोनों देशों में डील हुई. खनिज-इस्पात आपूर्ति में समझौते हुए, चिकित्सा उत्पाद में डील हुई.

विज्ञापन

भारत का UPI सिस्टम इंडोनेशिया के साथ जुड़ने जा रहा- PM मोदी

PM नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘आज के दौर में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सप्लाई चेन का मजबूत होना बहुत जरूरी है. अहम मिनरल्स और स्टील सेक्टर में सप्लाई चेन को और मजबूत करने के लिए एक अहम समझौता भी हुआ है. स्टेनलेस स्टील और रेयर-अर्थ मैग्नेट को लेकर हमारी कंपनियों के बीच नई पार्टनरशिप बन रही हैं.’

‘हमें खुशी है कि भारत का UPI इंडोनेशिया के पेमेंट सिस्टम के साथ जुड़ने जा रहा है. इससे कारोबार करना और यात्रा करना, दोनों ही आसान हो जाएंगे.’

विज्ञापन

इंडोनेशिया में खुलेगा IIM बेंगलुरु का कैंपस- PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी टेक्नोलॉजी पर आधारित है. हमारे युवाओं में तकनीक के प्रति स्वाभाविक रुझान है. हमें अपने युवाओं के बीच एआई, टेलिकॉम, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए आज एक अहम समझौता किया है. हम दोनों देशों के बीच स्टार्टअप सहयोग को और गहरा करने पर भी सहमत हुए हैं. हम इंडोनेशिया में IIM बेंगलुरु का कैंपस खोलने जा रहे हैं.

भारत-इंडोनेशिया के बीच 14 अहम समझौते

  • अंतरिक्ष सहयोग का विस्तार
  • मेडिकल प्रोडक्ट्स रेगुलेशन में सहयोग
  • खनिज एवं स्टील सप्लाई चेन
  • कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग
  • समुद्री सुरक्षा सहयोग का विस्तार
  • आपदा प्रबंधन सहयोग
  • अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और नवाचार
  • चुनाव आयोगों के बीच सहयोग
  • ब्रह्मोस मिसाइल सहयोग
  • SAIL और Krakatau Steel का संयुक्त उद्यम
  • रेयर अर्थ मैग्नेट्स का विकास

    Tags:

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    Know More: Editorial Guidelines

    Sponsored Links by Taboola